फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बेटे को गोली मारने के आरोप में व्यापारी गिरफ्तार

बेटे को गोली मारने के आरोप में व्यापारी गिरफ्तार

Wed, 01 Aug 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
बेटे को गोली मारने के आरोप में व्यापारी गिरफ्तार
पाकबड़ा (मुरादाबाद)
विज्ञापन

बेटे को गोली मारने के आरोप में टायर व्यापारी अनिल गुप्ता को पाकबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानेदेही पर रिवाल्वर और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। व्यापारी के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। एक केस व्यापारी की बहू और दूसरा केस पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है। इसके अलावा लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है।

पाकबड़ा के धारीवाल मोहल्ला निवासी लव गुप्ता ने सोमवार रात पुलिस को बताया था कि रात घर पहुंचे पिता ने खाने की मांग की थी। लव की पत्नी ने खाना दिया था। खाना मनपसंद न होने पर पिता भड़क गए और उन्होंने बहू को बुरा भला कहा। बेटे ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप लगाया था कि इसी दौरान पिता अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकल लाए और फायर कर दिया था। गोली लव की जांघ में लगी थी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। मंगलवार को पुलिस ने लव गुप्ता की पत्नी की तहरीर पर अनिल गुप्ता के खिलाफ जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि दूसरा केस शस्त्र अधिनियम लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर गजेंद्र त्यागी ने बताया कि दो केस दर्ज किए गए हैं। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed