फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 लाख की ठगी में फंसा पीडब्ल्यूडी का पूर्व बाबू

15 लाख की ठगी में फंसा पीडब्ल्यूडी का पूर्व बाबू

Wed, 25 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
15 लाख की ठगी में फंसा पीडब्ल्यूडी का पूर्व बाबू
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे केबिल का तार बिछाने का ठेका दिलाने के नाम पर बुद्धि विहार निवासी एक ठेकेदार से 15 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त बाबू सहित चार लोगों पर है। एसएसपी से शिकायत के बाद मझोला पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ठेकेदार विरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी जान पहचान कटघर निवासी वीपी सिंह से है। वीपी सिंह मुरादाबाद में ही लोक निर्माण विभाग में बतौर बाबू कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने तीन माह पहले विरेंद्र के पास कॉल की और हाथरस में रेलवे ट्रैक के पास जमीन खोदकर केबिल बिछाने के काम का ठेका दिलाने के लिए कहा। इस संबंध में उन्होंने ग्रेटर नोएडा की एक्जोटिया ड्रीम वैली सोसाइटी में रहने वाले अब्दुल अलीम से उनकी मुलाकात भी करवाई। अब्दुल अलीम ने खुद को उजैन कॉन्ट्रेक्टर कंपनी का मालिक बताया और ठेका देने की बात की। इस दौरान आरोपियों के साथ आलोक और दिलीप भी मौजूद थे, जो कि ठेके के काम में उनका हाथ बंटाते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि चारों ने मिलकर विरेंद्र कुमार से 15 लाख रुपये ले लिए, इसके बाद काम नहीं दिलवाया। 15 सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed