मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कार में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सात लोग जख्मी हो गए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया कि हादसे में जख्मी बलबीर सिंह मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गणेशपुर के रहने वाले हैं। उनकी भांजी की गुरूवार को शादी थी, वह परिवार के साथ मेरठ मेरठ के मऊखास में गए थे। वहां से मिथलेश, चंदन, सौरभ, शीतल, विपिन और बंटू भी थे। शुक्रवार तड़के सभी लोग कार में सवार होकर वापस मूंढापांडे लौट रहे थे, जब वह पाकबड़ा पहुंचे तो डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग जख्मी हो गए। एसओ ने बताया कि जख्मी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।