फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवती नहीं हुई बरामद, घर फूंकने में एक आरोपी गिरफ्तार

युवती नहीं हुई बरामद, घर फूंकने में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
युवती नहीं हुई बरामद, घर फूंकने में एक आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के युवक संग गई भोजपुर के सिरसवां गौड़ की युवती को पुलिस चार दिन बाद भी बरामद नहीं कर पाई। गांव में तनाव बरकरार है। जबकि आरोपी का घर फूंकने के मामले में पुलिस ने युवती केपरिवार के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम उसे कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
युवती के परिवार वालों ने सोमवार सुबह भोजपुर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि युवती को उसी गांव का शहजाद ले गया है। आरोप है कि युवती घर से 50 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर भी ले गई थी। इस प्रकरण में सात लोगों को नामजद किया था। युवती को भगाकर ले जाने की जानकारी मिलने के बाद ही कुछ लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी थी। इसके बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद भी पुलिस युवती को चार दिन बाद भी बरामद नहीं कर पाई। पुलिस युवती को बरामद करने के लिए दिल्ली, रामपुर और आस पड़ोस के गांवों में दबिश दे चुकी है। मंगलवार को युवती की ओर को पुलिस को पत्र भेजा गया था। जिसमें उसने कोर्ट मैरिज करने की जानकारी दी। बुधवार को वह अपने वकील की मदद से अदालत में बयान दर्ज कराने की फिराक में थी। हालांकि वह अदालत तक नहीं पहुंच पाई। दिन भर पुलिस कचहरी में उसकी तलाश में लगी रही। बुधवार को पुलिस ने आरोपी का घर फूंकने के मामले में चिरंजी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव में तनाव के बीच फोर्स तैनात
मुरादाबाद। चार दिन बाद भी गांव में तनाव बरकरार है। युवती की बरामदगी न होने से ग्रामीण खफा हैं। ऊपर से पुलिस ने गांव में ऐसे लोगों को भी परेशान करना शुरू कर दिया। जिनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। युवती को भगाने के आरोपी फरार हैं ही, लड़की पक्ष के परिवार में भी दहशत है। गांव में तनाव के बीच पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पुलिस मित्र’ गांव में फैली अशांति
मुरादाबाद। युवती भगाने और इसके बाद आरोपी के घरों में आग लगाने के बाद चर्चा में आए भोजपुर थानाक्षेत्र के इस गांव को तत्कालीन एसएसपी ने ‘पुलिस मित्र’ घोषित किया था। तत्कालीन एसएसपी थाने का निरीक्षण करने आए थे। वह गांवों में होने वाले विवादों की समीक्षा कर रहे थे। तब उन्होंने देखा कि लगातार कई साल तक इस गांव से किसी तरह के विवाद की शिकायत थाने तक नहीं पहुंची। उसी के बाद तत्कालीन एसएसपी ने इस गांव पुलिस मित्र गांव घोषित किया। अब गांव में पुलिस फोर्स को देखकर गांव के बुजुर्गों के बीच पिछले दिनों की बातों की चर्चा आम बनी हुई हैं।

पुलिस ने युवती पक्ष के घरों में की तोड़फोड़
मुरादाबाद। भोजपुर पुलिस ने घर फूंकने के मामले में युवती पक्ष के लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ऐसे लोगों को भी नामजद कर दिया है। जो पिछले एक सप्ताह से गांव में नहीं है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को घरों में दबिश दी। लोगों के न मिलने पर उनके दरवाजे और चूल्हे भी तोड़ दिए। बुधवार रात पुलिस ने गांव के दूसरे मोहल्लों में दबिश दी। जिसे लेकर लोगों में पुलिस के खिलाफ ग़ुस्सा है।


पुलिस ने युवक के पिता को उठाया
मुरादाबाद। दिल्ली से खाली हाथ लौटी पुलिस ने रामपुर में दबिश दी। यहां भी युवती नहीं मिली। पुलिस को आरोपी युवक का पिता मिल गया। जिसे थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने उसके द्वारा बताए ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन युवती और आरोपी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed