{"_id":"5b1061d44f1c1b986e8b5a88","slug":"101527800276-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध में शामली के दो युवकों पर ब्लेड से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के विरोध में शामली के दो युवकों पर ब्लेड से हमला
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार रात लूट के विरोध में बदमाशों ने शामली के दो युवकों पर ब्लेड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर अन्य यात्री और जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीन हमलावर आरोपियों को दबोच लिया। जबकि उनके साथी फरार हो गए। घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। जीआरपी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शामली के ब्रह्मखेड़ा निवासी गोविंद चौहान और राहुल चौहान बुधवार को मुरादाबाद में आटा मिल में नौकरी की तलाश में आए थे। गोविंद ने बताया कि मिल में बातचीत करने के बाद वह अपने घर लौट रहे थे। रेलवे स्टेशन के गेट संख्या तीन से गोविंद और राहुल ने अंदर प्रवेश किया। गेट के पास पहले से चार पांच युवक बैठे थे। गोविंद और राहुल कुछ समय पाते। इससे पहले ही युवकों ने गोविंद से मोबाइल छीनने की कोशिश की। गोविंद और राहुल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने ब्लेड से हमलाकर घायल कर दिया। इस हमले में गोविंद और राहुल लहूलुहान हो गए। वह अपनी जान बचाकर भीड़ की ओर भागे। इस घटना से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद जीआरपी के सिपाही और अन्य यात्री भी मौके पर आ गए। उन्होंने घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया। जबकि बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों को जीआरपी थाने में ले जाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम सोनू व मोनू निवासी हातिम सराय जनपद संभल और तीसरा आरोपी जानू निवासी किरूगंज जनपद शाहजहांपुर बताया है। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें गुरुवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।