फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   JE and supervisor of Jal Nigam arrested for taking bribe of 50 thousand

50 हजार की रिश्वत लेने में जल निगम का जेई और सुपरवाइजर गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2020 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
JE and supervisor of Jal Nigam arrested for taking bribe of 50 thousand
arrest shimla

उत्तर प्रदेश जल निगम के र्जेई अश्वनी कुमार और उसके एक निजी सहयोगी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार दोपहर 50 हजार रुपये की घूस लेते धर दबोचा। आरोपी जेई ने गाजियाबाद के ठेकेदार से 29 लाख रुपये के बकाया भुगतान की फाइल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


टीडीआई सिटी स्थित कार्यालय में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। शनिवार को आरोपियों को बरेली स्थित अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की मुरादाबाद इकाई के प्रभारी अब्दुल रज्जाक ने बताया कि गाजियाबाद जनपद के कविनगर गोविंदपुरम निवासी योगेंद्र कुमार त्यागी जल निगम में ठेकेदार हैं। मुरादाबाद लाइन पार स्थित ढक्का में गरीबों के लिए आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इन आवासों का निर्माण जल निगम की सीएनडीएस कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस (सीएनडीएस) निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके ठेकेदार योगेंद्र त्यागी ने भी आवास निर्माण कराने का ठेका लिया था। ठेकेदार के मुताबिक वह 29 लाख बकाए भुगतान के लिए सीएनडीएस के दफ्तर के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पिछले डेढ़ माह से जेई उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ा रहा था। आरोप है कि जेई ने पचास हजार की घूस मांगी थी। इसके बाद जेई ने एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर में पहुंचकर शिकायत की।

इस पर योजना बनाकर एंटी करप्शन के निरीक्षक विक्रम सिंह और निरीक्षक राखी चौधरी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर ठेकेदार से पचास हजार रुपये लेते हुए जेई अश्वनी कुमार निवासी किताबी मुजफ्फर नगर और उसके निजी सहयोगी पंकज निवासी हनुमान नगर लाइन पार थाना मझोला को रंगे हाथों दबोच लिया।


निरीक्षक विक्रम सिंह बताया कि टीडीआई के सीएनडीएस के कार्यालय में ठेकेदार ने आरोपी जेई को पचास हजार रुपये दिए और उसने यह रकम अपने निजी सहयोगी पंकज के हाथ में दी ही थी कि करप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। हाथ धुलवाते ही दोनों के हाथ लाल रंग से सराबोर हो गए। इन दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed