फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cricket: Vihaan's half century made SR Academy champion

क्रिकेट : विहान के अर्धशतक से एसआर एकेडमी बनी चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Vihaan's half century made SR Academy champion
मुरादाबाद। हैना स्पोर्ट्स अंडर-13 क्रिकेट कप के फाइनल में मेजबान पारकर क्रिकेड एकेडमी को 42 रन से हराकर एसआर एकेडमी चैंपियन बनी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला पारकर क्रिकेट एकेडमी के लिए गलत साबित हुआ। जीत के हीरो रहे एसआर एकेडमी के ऑलराउंडर विहान ने 77 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने नौ चौके लगाए। विहान ने एक ओवर में पांच रन देकर एक विकेट भी झटका।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबला पारकर एकेडमी के मैदान पर दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। एसआर एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर विराट सिंह 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विहान और कप्तान ओबैद ने मोर्चा संभाला। ओबैद ने 42 रन की कप्तानी पारी खेली। उनके बाद अंशुल ने भी 60 रन बनाए। जवाब में पारकर एकेडमी 30 ओवर में 225 रन का लक्ष्य हासिल नहीं सकी। 28.4 ओवर में 182 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ओपनर काव्यांश ने छह चौकों की मदद से 63 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले विहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed