फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   creat fake facebook ID and thagi from massenger

विधायक के मीडिया प्रभारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगी रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
creat fake facebook ID and thagi from massenger
मुरादाबाद। भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के मीडिया प्रभारी एवं व्यापारी नेता विपिन गुप्ता के नाम से साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद आरोपियों उनके परिचितों को मैसेंजर पर मैसेज भेजकर रुपये की मांग की है। पीड़ित ने बुधवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दिनदारपुरा निवासी विपिन गुप्ता का गोटे का व्यापार है। वह शहर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के मीडिया प्रभारी और व्यापार मंडल में भी पदाधिकारी हैं। बुधवार को साइबर अपराधियों ने उनके नाम पर फर्जी आईडी बनाकर परिचितों से रकम मांगी। हैकर ने दोस्त के बेटे की बीमारी का हवाला दिया। मैसेंजर से मैसेज भेजकर रकम मांगी गई है। मैसेंजर में बैंक एकाउंट नंबर भी भेजा गया है। जिसमें रकम ट्रांसफर करने को कहा गया है। मैसेज आने के बाद उनके परिचितों ने फोन कर के फर्जी आईजी के बारे में जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर आई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed