फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Craze for becoming VIP reduced, only 35 numbers sold in six months

Moradabad News: वीआईपी बनने का घटा क्रेज, छह महीने में सिर्फ 35 नंबर बिके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Craze for becoming VIP reduced, only 35 numbers sold in six months
मुरादाबाद। गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर लेने का क्रेज घट गया है। पिछले छह महीने में सिर्फ 35 वीआईपी नंबर ही बिके हैं। इस दौरान वीवीआईपी नंबर 0001 और 786 को सिर्फ चार लोगों ने खरीदा है।
विज्ञापन

एक समय था, जब वाहनों के वीआईपी नंबर लेने के लिए लोग सिफारिश लगवाते थे। करीब 15 हजार रुपये में वीआईपी नंबर मिल जाता था। तीन से चार ही वीआईपी नंबर हुआ करते थे। परिवहन विभाग की ओर से छह साल पहले वीआईपी नंबर के लिए मोटा शुल्क अनिवार्य कर दिया गया, तब से इन नंबरों के लिए लोगों का रुझान कम हो गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद में छह महीने के भीतर 35 लोगों ने वीआईपी नंबर लिया है। इनमें भी 0001 और 786 नंबर केवल चार लोगों खरीदा है। वहीं 2121 नंबर तीन, 1212 नंबर दो, 1313, 1515 और 4141 नंबर सिर्फ एक बार ही बिके हैं। 2023 में 47 लोगों ने वीआईपी नंबर लिया था, जबकि 2019 में 54 लोगों ने वीआईपी नंबर लिया था। इसमें भी 0001 नंबर को छह लोगों ने खरीदा था। इसके बाद 0001 नंबर का क्रेज कम होता गया। अब गिने चुने लोग ही 0001, 786 जैसे वीआईपी नंबर ले रहे हैं। मुरादाबाद में 2019 से अब तक 210 लोगों ने वीआईपी नंबर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन नंबरों की कीमत एक लाख
- वीआईपी नंबर प्रथम शृंखला के तहत 0001, 0002, 0003, 0004, 0005, 0006, 0007, 0008, 786, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 नंबर कार के लिए एक लाख और बाइक के लिए 20 हजार में मिलता है।

00

इन नंबरों की कीमत 50 हजार
- 0099, 0100, 0011, 0111, 0200, 0222, 0300, 0333, 0400, 0044, 0500, 0555, 0600, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 1000, 1100, 2000, 3000, 3300, 4400, 5000, 5500, 6000, 7700, 8000, 8800, 9000, 9900 नंबर लेने के लिए कार के लिए 50 हजार रुपये और बाइक के लिए 10 हजार रुपये देने पड़ते हैं।

-------------
एक से अधिक आवेदन तो लगती है बोली

- यदि किसी नंबर के लिए एक से अधिक लोगों ने आवेदन किया है तो उस नंबर के लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाती है। इस दौरान नंबरों के दाम बढ़ जाते हैं। वहीं 0001 व 786 नंबर के लिए ग्राहकों को दो लाख रुपये तक देना पड़ जाता है।
-----------

वीआईपी नंबर के लिए ऐसे करें आवेदन
- वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके लिए सबसे पहले आपको सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट fancy.parivahan.gov.in जाना होगा। यहां पर पंजीकरण करने के बाद आवेदक को फीस भुगतान करना होगा। फीस जमा करने के बाद चुने गए नंबर की नीलामी में हिस्सा लेकर आवेदक वीआईपी नंबर ले सकता है। इसमें कई कैटेगरी में नंबरों को रखकर उनकी कीमतें तय की गई हैं।

00
पुराने वाहन का नंबर भी ले सकते हैं लोग

- अगर आपके पास पुराना चार पहिया वाहन है और उसकी उम्र खत्म नहीं हुई है तो आप अपने पुराने वाहन के पसंदीदा नंबर को भी नए वाहन के लिए जारी करा सकते हैं। इसके लिए चार पहिया वाहन के लिए 20 हजार और दो पहिया वाहन के लिए चार हजार रुपये फीस जमा करनी होती है।


किस साल बिके कितने वीआईपी नंबर
वर्ष नंबर

2024 35
2023 47

2022 22
2021 24

2020 17
2019 54

---------

- 0001, 786 नंबर समेत कई वीआईपी नंबर का शुल्क हर कोई जमा नहीं कर सकता है। कई वीआईपी नंबरों की सीरीज कम दाम में भी उपलब्ध है। इसलिए लोग अपनी सुविधा के अनुसार ही वीआईपी नंबर ले रहे हैं। कुछ सीरीज में वीआईपी नंबर खाली भी रह जाते हैं। - राजेश सिंह, आरटीओ (प्रशासन), मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed