फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cracks in the railway culvert due to rain

Moradabad News: नायब तहसीलदार से नाराज लेखपाल हड़ताल पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Cracks in the railway culvert due to rain
मंडी धनौरा। नायब तहसीलदार के लेखपाल को अपशब्द कहने का मामला तूल पकड़ रहा है। इसके विरोध में लेखपाल बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। उनकी मांग है कि नायब तहसीलदार का स्थानांतरण किया जाए। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि स्थानांतरण होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

लेखपाल संघ का आरोप है कि नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को लेखपाल इस्तकार अली को अपशब्द कहे थे। जबकि नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह का कहना था कि उर्दू के एक शब्द के अनुवाद के क्रम में विशेष शब्द का प्रयोग किया गया था। इसमें किसी धर्म अथवा पंथ के अपमान का इरादा नहीं था। बृहस्पतिवार को एसडीएम चंद्रकांता ने विवाद को निपटारे के लिए लेखपाल संघ व नायब तहसीलदार के साथ वार्ता की। लेखपाल संघ के अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि वार्ता के दौरान नायब तहसीलदार ने अपशब्द के प्रयोग करने पर कोई अफसोस व्यक्त नहीं किया। वह एसडीएम के कहने के बावजूद भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के रवैये से आक्रोशित लेखपालों ने नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। लेखपालों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि नायब तहसीलदार के स्थानांतरण तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर अनुज सैनी, निकेश, हेमंत कुमार, रोहित, अंकुल, विशाल सागर, विमल शर्मा, शंकर सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed