फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cow slaughter accused arrested in encounter, shot in leg

Moradabad News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused arrested in encounter, shot in leg
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी कमर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि छह अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में घायल आरोपी कमर समेत छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात भोजपुर क्षेत्र के गुलाबबाडी के जंगल में सात लोग गोकशी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें भोजपुर के गुलाबबाड़ी निवासी कमर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। उससे पूछताछ में पता चला कि मौके से भागने वालों में भोजपुर के गुलाबबाड़ी निवासी भूरा, इकरार, नसीम उर्फ नद्दू, हाजी वसीम और भोजपुर के जामा मस्जिद निवासी हाजी जसीम और एक अन्य आरोपी था। मंगलवार की शाम कमर को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed