फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Covid 19 posters stuck in houses of foreign returned people in Moradabad

कोरोना वायरस: मुरादाबाद में 230 लोग नजरबंद, घर के दरवाजों पर चस्पा किए गए होम क्वारंटीन के पोस्टर

Mon, 23 Mar 2020 03:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 23 Mar 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 posters stuck in houses of foreign returned people in Moradabad
घर के दरवाजे पर चस्पा किए गए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के आशंकित मरीजों की संख्या बढ़ने पर मुरादाबाद जिला प्रशासन ने विदेश यात्रा से लौटने वाले 230 लोगों को नजरबंद कर लिया है। प्रशासन ने जिले में ऐसे सभी लोगों के घरों के बाहर कोविड-19 होम क्वारंटीन के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इससे विदेश यात्रा से आने वालों और उनके परिवार की निगरानी होने के साथ आसपास वालों को भी सतर्क किया जा रहा है। 20 मार्च तक मुरादाबाद के 230 लोग विदेश यात्राओं से लौटे हैं। यह संख्या जनवरी से अब तक की है। इनमें सभी लोग खाड़ी, यूरोपीय और एशियाई देशों से लौटे हैं। 
विज्ञापन


खाड़ी देशों में मुरादाबाद के कई लोग नौकरी और पढ़ाई करते हैं, जबकि यूरोपीय देशों को पीतल के बने सामान का निर्यात होता है। ये सभी देश कोरोना की चपेट में हैं। इससे दहशत में लोग स्वदेश लौट रहे हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि मुरादाबाद के 230 लोग विदेश से लौटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी से यात्रियों की सूची जारी होते ही स्क्रीनिंग कर निगरानी की गई है। निगरानी अवधि पूरी होने पर भी कई लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिल रहे हैं। इसके चलते जिला प्रशासन ने एहतियातन 230 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। 


प्रशासन ने लोगों के घरों के बाहर कोविड-19 ‘कृपया प्रवेश न करें’ के पोस्टर चस्पा किए हैं। पोस्टर में विदेश यात्रा से लौटने वाले व्यक्ति का नाम, परिवार सदस्यों की संख्या, होम क्वारंटीन की अवधि अंकित है। सीएमओ के मुताबिक पोस्टर चस्पा होने से आसपास के लोग भी सतर्कता बरतेंगे। इससे संक्रमण को फैलने से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed