{"_id":"68128239fef69ca22c0726a1","slug":"couple-and-daughter-travelling-in-car-died-in-collision-with-tractor-trolley-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-108678-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार दंपती और बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार दंपती और बेटी की मौत
Thu, 01 May 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 01 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा करनपुर कांठ मार्ग पर गांव परमपुर माफी के पास बुधवार सुबह तड़के लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार किसान कविराज सिंह (36), उनकी पत्नी मंजू (34), पुत्री आराध्या (10) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार किसान के पुत्र समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। किसान कविराज क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा से परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
जनपद बिजनौर के थाना शिवाला कला के गांव फिना रामपुर निवासी कविराज सिंह अपने परिवार के साथ क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा में अपने मामा पूर्व राशन डीलर संजय सिंह यादव के घर पर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। शादी संपन्न होने के बाद वे बुधवार सुबह तड़के करीब 3:00 बजे अपनी कार से घर वापस लौट रहे थे। तभी ठाकुरद्वारा करनपुर कांठ मार्ग पर गांव परमपुर माफी के पास सामने से आई तेज रफ्तार लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे कविराज सिंह( 36), कार में सवार उनकी पत्नी मंजू (34) और पुत्री आराध्या ( 10) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार कविराज सिंह का पुत्र लक्ष्य (12 ) , रिश्तेदार तासु (18 ) और जानू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मृतक और घायल कार के अंदर फंस गए थे। पुलिस ने उन्हें कार से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के कारण मार्ग पर जाम लग गया। जानकारी पर कविराज के परिजन और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। कविराज के भाई सोमेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके पर सड़क पर खड़े दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के कारण लगे लंबे जाम को खुलवाया।