फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Country will not change by liking and re-tweeting: Gambhir

लाइक और री ट्वीट करने से नहीं बदलेगा देश : गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Country will not change by liking and re-tweeting: Gambhir
मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भाजपा के पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि सोशल मीडिया पर लाइक और री-ट्वीट करने से देश में परिवर्तन नहीं होगा। सांसद ने युवाओं से सीधा संवाद किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव पंकज सिंह ने कहा कि किसी भी देश को श्रेष्ठ बनाने में युवाओं का सर्वश्रेष्ठ योगदान जरूरी होता है।
विज्ञापन

मंगलवार को तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के सभागार में भाजयुमो की ओर से युवोत्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संवाद की शुरुआत करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव पंकज सिंह ने कहा कि युवाओं को समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे भ्रष्टाचार आदि को मिटाने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन

वहीं बगैर नाम लिए कंगना रणौत द्वारा देश की आजादी पर दिए गए बयान पर भी तंज कसा।
पंकज सिंह ने कहा कि हमारे देश के असंख्य क्रांतिकारियों ने अपना जीवन बलिदान किया, तब हमें आजादी मिली। वहीं, पाकिस्तान और कश्मीर मुद्दे पर उन्होंने सेना के पराक्रम की सराहना की। सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले युवा भारत का जिक्र कर युवाओं को जोड़ने की कोशिश की। सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि युवा देश का भविष्य बाद में पहले देश का वर्तमान है। उन्होंने कहा कि एसी कमरे में बैठकर लोगों से जुड़ना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए क्रिकेट के मैदान के बाद राजनीति के मैदान में उतर आया हूं। इसके बाद कार्यक्रम में सवाल और जवाब का दौर शुरू हुआ। कार्यक्रम के अंत में मुरादाबाद से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य रहे युवाओं को सम्मानित किया गया। इसमें अनिरुद्ध गुप्ता, मयंक मेहता, आकांक्षा अंजान, मनु मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रणजी खिलाड़ी श्रीकांत शर्मा, विपिन जैन, नगर विधायक रितेश गुप्ता, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे, जिला मंत्री कशिश चौहान, अमित सैनी, अर्चित गुप्ता, अजय तोमर, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, अरुण पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed