फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Councilors expressed displeasure over pending objections on house tax and water tax

Moradabad News: हाउस टैक्स और वाटर टैक्स के लंबित आपत्तियों पर पार्षदों ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Councilors expressed displeasure over pending objections on house tax and water tax
मुरादाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स के मुद्दे पर भी लंबी चर्चा हुई। उपसभापति गौरव श्रीवास्तव समेत अन्य पार्षदों ने इस मुद्दे को बैठक में उठाते हुए कहा कि टैक्स से जुड़ी आपत्तियों के मामले लंबित हैं, इसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। पार्षदों के माध्यम से आई आपत्तियों का भी निस्तारण नहीं किया गया है। इस प्रकरण से परेशान लोग अपना टैक्स नहीं जमा कर पा रहे हैं। नगर आयुक्त ने सात दिनों के भीतर सभी आपत्तियों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति के उपसभापति गौरव श्रीवास्तव ने बैठक में कहा कि नगर आयुक्त के निर्देश पर छह महीने पहले हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के मामले को निस्तारित करने के लिए कैंप लगाए गए थे। शिविर में शहर के लोगों ने पहुंचकर अपनी आपत्तियां भी दाखिल की थी। इसमें से 40 से 50 प्रतिशत आपत्तियों को अब तक निस्तारित नहीं किया गया है। छह महीने पहले 40 आपत्तियां निगम में दाखिल की गई थी, जिसमें से 24 का निस्तारण अब तक नहीं हो सका है। इससे नगर आयुक्त और महापौर के आदेश की भी अवहेलना हुई है। पार्षद मो. नदीम और गीता शर्मा ने भी इस मुद्दे को उठाया। पार्षदों ने कहा कि लोग जीआईएस सर्वे से तैयार टैक्स को लेकर अभी भी दुविधा में हैं। लोग नगर निगम और पार्षदों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त प्रथम अतुल कुमार और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह को निर्देशित किया कि सभी आपत्तियों को अगले सात दिनों के भीतर निस्तारित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed