फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corporation's JCB runs on car parking and garden

Moradabad News: कार पार्किंग और गार्डन पर चली निगम की जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Corporation's JCB runs on car parking and garden
मुरादाबाद। शनिवार को नई तहसील से हरथला रेलवे स्टेशन मार्ग तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान टीम को किसी के घर के आगे सड़क पटरी पर लोहे के एंगिल और जाली से बनाई गई कार पार्किंग मिली तो किसी ने गार्डन बना लिया था। कुछ दुकानों के आगे भी टीनशेड का निर्माण किया गया था। निगम की प्रवर्तन टीम ने बुलडोजर से सभी को ध्वस्त कर दिया। सार्वजनिक स्थान पर तखत रखकर लगाई गई दुकान का सामान आदि जब्त कर लिया गया। टीम की कार्रवाई देख तमाम लोग टीम के पहुंचने से पहले ही अपना अतिक्रमण खुद हटाने में भी जुटे रहे।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी अतिक्रमण अजीत कुमार के निर्देशन में रोस्टर के मुताबिक सुबह कांठ रोड पर अकबर के किले से नई तहसील, हिमगिरी कॉलोनी, हरथला रेलवे स्टेशन रोड होते हुए अब्दुल्ला चौक तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बुलडोजर, प्रवर्तन दल और नगर निगम के तमाम कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ पहुंची टीम ने संबंधित मार्गों पर नालों के ऊपर अवैध रूप से रखे खोखे, टीनशेड, सड़क की साइड पटरी, फुटपाथ चबूतरे निकाल कर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों के आगे सड़क पटरी पर एंगिल, तार व टीनशेड से बनाई गई कार पार्किंग, गार्डन एरिया आदि पर भी बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण के सामान को जब्त कर निमार्ण विभाग की ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर नगर निगम कार्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त निशा मिश्रा, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद, प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल एसके शाही, क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हेमेंद्र, निर्माण विभाग के जेई किशनलाल, प्रवर्तन दल की टीम, राजस्व विभाग के आरआई, क्षेत्रीय सफाई नायक समेत निगम के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अतिक्रमणकारियों से वसूला पांच हजार जुर्माना
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान एक व्यक्ति द्वारा सड़क पटरी पर बिक्री के लिए ईंट रखी पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा तीन अन्य स्थानों पर अतिक्रमणकारियों से पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया।

कल यहां चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद रहेगा। सोमवार को विकास भवन से अभियान की शुरुआत होगी, जो आशियाना कॉलोनी, 24 मीटर रोड, रामगंगा विहार सेल्स टैक्स चौराहा से अकबर किला, मधुबनी से वेव मॉल रोड, पीएसी तिराहे से मानसरोवर स्कूल तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अभियान से पूर्व अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, वरना अभियान के दिन नगर निगम की टीम उसे हटा देगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed