{"_id":"5eaa78718ebc3e90807fd2d8","slug":"coronavirus-update-in-moradabad-seventh-death-reported-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रात में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, कुछ ही घंटों में वृद्ध महिला ने तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: रात में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, कुछ ही घंटों में वृद्ध महिला ने तोड़ दिया दम
Thu, 30 Apr 2020 12:43 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद स्थित तीर्थांकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में भर्ती 70 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की गुरुवार तड़के मौत हो गई। बुधवार देर रात ही महिला की रिपोर्ट आई थी, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही मुरादाबाद में इलाज के दौरान मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे 76 सैंपलों की रिपोर्ट आई थी। इनमें नौगांवा सादात अमरोहा की 70 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। उन्हें 26 अप्रैल को सांस फूलने और बुखार की शिकायत पर टीएमयू में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
27 अप्रैल को सैंपल भेजा गया और 29 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के परिवार में कोई संक्रमित नहीं है। उनकी तबीयत करीब 20 दिनों से खराब थी। अमरोहा के सरकारी अस्पताल में चेकअप के बाद उन्हें टीएमयू रेफर किया गया था।
विज्ञापन
महिला के छह बेटे और चार बेटियां हैं। उनकी पोती करीब 15 दिन पूर्व राजस्थान के कोटा से लौटी है। पोती होम क्वारंटीन में है और पूरी तरह स्वस्थ्य है। मौत के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अमरोहा स्वास्थ्य विभाग अब मृत महिला के परिवार के सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगा।
महिला की मौत के बाद मुरादाबाद जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की मौत का आंकड़ा भी सात पहुंच गया है। इनमें चार मुरादाबाद जिले के हैं, जबकि रामपुर, संभल और अमरोहा के एक-एक मामले हैं।