फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona infection increased, but thermal screening is not being done at transport sites

कोरोना संक्रमण बढ़ा, पर परिवहन स्थलों पर नहीं हो रही थर्मल स्क्रीनिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Corona infection increased, but thermal screening is not being done at transport sites
मुरादाबाद। कोरोना वायरस के बदले रूप डेल्टा प्लस वेरिएंट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों के साथ अब प्रदेश में भी इस वायरस ने दस्तक दे दी है। इसके बावजूद मुरादाबाद के स्वास्थ्य अधिकारी उदासीनता बरत रहे हैं। एक दिन में संक्रमित आने वाले व्यक्तियों की संख्या पांच हो गई है। इसमें से दो विद्यार्थियों की ट्रैवल हिस्ट्री है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक निगरानी के कोई प्रबंध नहीं किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाहरी जनपदों से आने वाले में यदि कोई व्यक्ति डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित मिला तो वह कितने व्यक्तियों को प्रभावित करेगा, इस अंदाजा लगाना मुश्किल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेवल हिस्ट्री की जांच के बाद निगरानी की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को दो विद्यार्थियों सहित पांच व्यक्ति आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित मिले। बीडीएस की छात्रा का कहना है कि बुधवार को वह अपने घर फर्रुखाबाद से आई है। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार संस्थान में आने के बाद उसके स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छात्रा ने बताया कि वह बस से मुरादाबाद आई थी। उसे संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और हॉस्टल में ही वह क्वारंटीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित छात्र ने बताया कि वह एमबीबीएस प्रथम वर्ष में है। बुधवार को अपने घर बिजनौर से वह कार द्वारा कॉलेज आया था। यहां आकर उसकी आरटीपीसीआर जांच की गई, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। छात्र का कहना है कि दो दिन पहले वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया था। इसके लिए ही वह अस्पताल गया था। ऐसे में आशंका है कि वहां से ही संक्रमित हो गया होगा।
जनपद में 15 हुई सक्रिय केसों की संख्या :
कुछ दिन कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद अब केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। एक से पांच जुलाई तक संक्रमित केसों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही थी। एक जुलाई को सक्रिय केसों की संख्या 17 थी, जो पांच जुलाई को सिर्फ छह रह गई थी, लेकिन इसके बाद केस बढ़ रहे हैं। छह जुलाई को सक्रिय केस नौ, सात जुलाई को दस और गुरुवार को सक्रिय केस बढ़कर 15 हो गए हैं। दो और तीन जुलाई को नए केस शून्य थे, जबकि तीन और चार जुलाई को नया केस एक-एक था। वहीं, छह और सात जुलाई को नए केसों की संख्या दो-दो थी। गुरुवार को एक साथ पांच व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

वर्जन :
संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा संक्रमित व्यक्तियों की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जाएगी। यह जानकारी ली जाएगी कि वह मुरादाबाद में कहां से आए हैं। ट्रैवल हिस्ट्री वाले व्यक्तियों की डेल्टा प्लस वेरिएंट की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने भेजे जाने पर विचार किया जाएगा। अभी रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर निगरानी पहले की तरह शुरू नहीं हुई है। इसके लिए भी रणनीति तैयार कर निगरानी शुरू की जाएगी।
-डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed