फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona death of four including woman, 408 infections found

कोरोना संक्रमित युवक और बुजुर्ग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Corona death of four including woman, 408 infections found
मुरादाबाद। कोरोना की दूसरी लहर जान लेवा हो गई है। रविवार को महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों संक्रमितों का टीएमयू में इलाज चल रहा था। जान गंवाने वालों में दो युवक शामिल हैं। वहीं सपा सांसद डा. एसटी हसन समेत 408 लोग संक्रमित पाए गए। जजेज कालोनी में 23 पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल और होम आईसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होने पर लाइनपार क्षेत्र के रहने वाले 38 वर्षीय युवक और करुला क्षेत्र के 57 वर्षीय बुजुर्ग को शनिवार को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा कटघर की पचास वर्षीय महिला और बिलारी क्षेत्र के 39 वर्षीय युवक की भी इलाज के दौरान टीएमयू में मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 216 हो गई है। वहीं रविवार को आई रिपोर्ट में 408 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में सपा सांसद डा. एसटी हसन भी शामिल हैं। शहर के जजेज कालोनी में 23 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा बुधबाजार, सिविल लाइंस, पुलिस एकेडमी, कुंदनपुर, मझोला, कटघर, रामगंगा विहार इलाके में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 15097 हो गई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 2993 पहुंच गई है।
विज्ञापन

लगातार तीन दिन आंकड़ा चार सौ के पार
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। जिले में पिछले तीन दिनों से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा चार सौ के पार पहुंच रहा है। 16 अप्रैल को 435, 17 अप्रैल को 534 और रविवार को 408 पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed