{"_id":"5eb84e7f8ebc3e90807fdaf6","slug":"corona-city-news-mbd348789992","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशंकित और रैंडम 151 लोगों के कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशंकित और रैंडम 151 लोगों के कोरोना सैंपल
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की सैंपलिंग तेज कर दी है। रविवार को आशंकित लोगों के अलावा रैंडम सैंपलिंग की गई। क्वारंटीन स्वास्थ्य के अलावा पुलिस कर्मियों के सैंपल भी हुए। 151 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि कॉसमॉस से आठ, विवेकानंद नर्सिंग कालेज से दो, ताजपुर से दो, थाना कोतवाली से 65, होटल रीगल से नौ, होटल गार्डन साईं से छह, स्वास्थ्य विभाग से आठ, टीएमयू से 34 सैंपल लिए गए। शुक्रवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मसजिद के मुअज्जिन के संपर्क में आए दो लोगों, सब्जी वाले के संपर्क में आए 10 और पार्षद के संपर्क में आए चार लोगों के सैंपल हुए।
कोराना संक्रमित 27 लोग अभी अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें छह मरीज कोविड 19 एल-1 में, 14 मरीज टीएमयू और सात मरीज एशियन विवेकानंद नर्सिंग सेंटर में भर्ती हैं। क्वारंटीन सेंटरों में भी 79 आशंकित लोग रखे गए हैं। इनमें एमआईटी में 42 और श्री सत्य साई में 37 लोग हैं। जिले में कोरोना आशंकित 3044 लोगों के सैंपल हो चुके हैं। इनमें 122 पॉजिटिव और 2479 निगेटिव हैं। 80 लोगों की रिपोर्ट अनिश्चित और 284 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
135 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट
मुरादाबाद। कोरोना की दहशत के बीच रविवार को स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरी खबर रही। छह मई को भेजे सैंपल में 135 लोगों की रविवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से निगेटिव रिपोर्ट आई। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक के संपर्क में आए लोगों की निगेटिव रिपोर्ट है। हॉटस्पॉट से बाहर इलाकों के कोरोना आशंकित और लोगों के रैंडम सैंपल लिए थे। इनमें विकास नगर, खुशहालपुरा, बुद्ध विहार, लाइनपार, एकता कालोनी के लोग शामिल थे। टीएमयू के स्टाफ की भी निगेटिव रिपोर्ट है। बरबलान और असालपुरा के आशंकितों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।