फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

मुख्यमंत्री ने डीएम एसएसपी पर छोड़ा था फैसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। लॉकडाउन लोड छूट किस जिले में देनी है और किस में नहीं, इस बाबत फैसला लेने का अधिकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर छोड़ दिया था। रविवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने डीएम और एसएसपी को निर्देश दिए थे कि वे कमिश्नर और आईजी की सलाह पर निर्णय लें। आला अधिकारियों ने ताजा हालात के मद्देनजर लॉक डाउन को पूर्ववत लागू रखने और हॉट स्पॉट एरिया में सख्ती बढ़ाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद मुरादाबाद में लॉक डाउन को बगैर किसी रियायत के पूर्व की ही भांति पूरी सख्ती से लागू रखने का फैसला लिया गया है। कमिश्नर और आईजी का कहना है कि जिस प्रकार से कोरोना केस बढ़ रहे हैं उन्हें देखते हुए किसी भी प्रकार की रियायत दिया जाना ठीक नहीं होगा। दोनों अधिकारियों ने जिला प्रशासन को हॉटस्पॉट वाले इलाकों में पाबंदियां और कड़ी करने की भी हिदायत दी है। ताकि कोरोना संक्रमण को हॉटस्पॉट एरिया तक ही सीमित रखकर इस पर काबू पाया जा सके। शहर के बाकी हिस्सों में कोरोना संक्रमण नहीं फैल पाए इसके लिए हॉटस्पॉट एरिया के साथ-साथ बाकी शहर को भी व्यापक स्तर पर सैनिटाइज करने की योजना बनाई गई है। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी कर दिया है। सोमवार से पूरे शहर को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed