{"_id":"5e9caba78ebc3e76876a34c6","slug":"corona-city-news-mbd3466292113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने राज छिपाया, अपने पूरे परिवार को कोरोना संक्रमित बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने राज छिपाया, अपने पूरे परिवार को कोरोना संक्रमित बनाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। बार बार अपील की जा रही थी पर वह नहीं माना। जिस बात का डर था वही हुआ। पिता ने यह राज छिपा लिया कि वह पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहा है। परिणाम इतना घातक आया कि अपने ढाई साल के मासूम बेटे समेत परिवार के सभी सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव बना दिया। रविवार को 18 पॉजिटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन और स्वास्थ विभाग के पैरों तले जमीन खिसक गई है। सभी पॉजिटिव को उनके अपने ही संक्रमित लोगों ने बीमारी दी है। इनमें एक संक्रमित व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को ही कोरोना का संक्रमण दे दिया।
मुरादाबाद में कोरोना तेजी से फैल रहा है। जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों की लापरवाही और पुलिस से आंख मिचौली का खामियाजा उनके अपनों के अलावा पूरे शहर को झेलना पड़ रहा है। इसी लापरवाही का परिणाम है कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 57 पहुंच गई है। दो केस छोड़कर बाकी अधिकांश पाजिटिव लोगों के संपर्क में आने संक्रमित हुए हैं। संक्रमित मरीजों के साथ हॉट स्पॉट जोन भी लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में 19 हॉटस्पॉट इलाके बन गए हैं।
रविवार को 72 लोगों की रिपोर्ट में 18 पाजिटिव आए हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबलान का रहने वाला एक व्यक्ति सप्ताह भर पहले पॉजिटिव आया। फरवरी माह में एक मस्जिद में ठहरे जमातियों से उसका संपर्क हुआ। उसने यह बात छिपाई। जांच पड़ताल में खुलासा होने पर टीम ने उसे क्वारंटीन कर सैंपल भेजा। तीन दिन पहले ही सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उसके परिवार के चार लोगों को आईएफटीएम में क्वारंटीन कर दिया। इनमें उसका ढाई साल का बेटा, पत्नी, भाई और बहन शामिल है। सभी लोगों के सैंपल भेजे गए और सभी पॉजिटिव आ गए।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी के मुताबिक बाकी अन्य लोग भी अपनों की लापरवाही से संक्रमण की चपेट में आए हैं। मुगलपुरा के 48 और 44 साल के दो लोगों को उनके नजदीकी सदस्य से संक्रमण दिया है। बरबलान के तीन लोगों को भी उनके के रिश्तेदार ने संक्रमण दिया है। तंबाकू बलान मोहल्ले की छह साल की बच्ची और 32 के युवक को भी उसके अपनों ने संक्रमण दिया है। आजाद नगर में एक संक्रमित व्यक्ति ने परिवार के साढ़े चार साल की बच्ची और 36 एवं 26 साल के दो लोगों को संक्रमित किया है। पॉजिटिव लोगों से दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है।