फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

एमआईटी में 8 कोरोना पॉजिटिव मिलने से आसपास के इलाके में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। एमआईटी के हॉस्टल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखे गए 8 जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से इस पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एमआईटी के आसपास रहने वाले लोगों के साथ ही पूरे इलाके में लोगों की नींद उड़ गई है। मंगलवार कोनगर निगम ने इस पूरे इलाके को हालांकि सैनिटाइज किया है लेकिन बावजूद इसके लोग डरे हुए हैं। कुछ लोग यहां से दूसरे ठिकानों पर जाना चाहते हैं। लोगों ने इस बात को लेकर भी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं कि शहर के चार हॉटस्पॉट से निकाले गए कोरोना संदिग्धों को ऐसे क्षेत्र में क्वारंटीन सेंटर बनाकर क्यों रखा गया जहां अभी तक एक भी कोरोना का केस नहीं है।
विज्ञापन

लोगों को डर है कि इस क्षेत्र में कोरोना मरीजों के कुछ दिन रहने की वजह से इस पूरे क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इससे पहले इन लोगों को पुलिस एकेडमी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। लेकिन पुलिस अकादमी के अधिकारियों की ओर से एतराज जताए जाने के बाद एकेडमी से क्वारंटीन सेंटर हटा दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का तर्क था कि पुलिस एकेडमी में बड़ी संख्या में रिक्रूट्स का प्रशिक्षण चल रहा है। ऐसे में यदि क्वारंटीन किए गए लोगों में से कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो एकेडमी के रिक्रूट्स में भी संक्त्रस्मण का खतरा बढ़ सकता है। इसके बाद जिला प्रशासन ने पुलिस एकेडमी के हॉस्टल में बने क्वारंटीन सेंटर को यहां से एमआईटी में शिफ्ट कर दिया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में एमआईटी में क्वारंटीन किए गए 8 जमाती कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे इस पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का तर्क है कि जिला प्रशासन को हॉट स्पॉट से निकाले लोगों को उसी क्षेत्र के किसी संस्थान में क्वारंटीन करना चाहिए था ताकि संक्त्रस्मण के खतरे को उसी दायरे तक सीमित रखा जा सके और शहर के बाकी हिस्से जो अभी तक संक्रमण से महफूज हैं उनमें संक्रमण का खतरा ना बड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed