फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

बुखार और खांसी से युवक की मौत, कोरोना सैंपल लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक की गुरुवार देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक चार दिन से बुखार, खांसी और सांस फूलने की परेशानी से पीड़ित था। युवक की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। मृतक युवक का सैंपल लेने के साथ उसकी बीमारी से संबंधित हिस्ट्री चेक की जा रही है। सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो उसके परिवार और संपर्क में आए लोगों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन

22 साल के युवक को गुरुवार रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। युवक की हालत बेहद खराब थी। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर पवन कुमार ने युवक की स्थिति देख कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले पैनल के चिकित्सक डा. प्रवीण शाह को आन कॉल बुलाया। डा. शाह ने युवक की बीमारियों को लेकर परिवारजनों से जानकारी ली। परिवारजनों ने बताया कि युवक एक कारखाने में काम करता था। चार दिन से उसे बुखार और खांसी हो रही थी। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। गुरुवार को तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

डा. शाह के मुताबिक युवक की हालत नाजुक थी। उसका दम फूल रहा था और बुखार भी था। भर्ती होने के करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। डा. शाह के मुताबिक युवक में कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण थे। कोरोना आशंकित लोगों के इलाज के लिए जारी गाइन लाइन के मानकों को देखते हुए ही युवक की मृत्यु के बाद सैंपल लिया गया है। रात दो बजे सीएमओ डा. एमसी गर्ग और उनकी टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने मृतक युवक के परिजनों से घंटों पूछताछ भी की। परिवारजनों ने बताया कि चार दिन पहले तक युवक स्वस्थ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- युवक की मौत के बाद सैंपल भेजा गया है। सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उसके परिवार और संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ

- युवक में कोरोना वायरस की तरह लक्षण थे। सरकार से जारी गाइन लाइन के अनुसार ही एहतियातन उसका सैंपल लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। - डा. प्रवीण शाह, वरिष्ठ फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed