फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona: 13 killed, 476 positive cases including two advocates

कोरोना: दो अधिवक्ताओं समेत 13 की मौत, 476 पॉजिटिव केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Corona: 13 killed, 476 positive cases including two advocates
मुरादाबाद। दो अधिवक्ताओं समेत 13 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मरने वालों में 73 वर्षीय बुजुर्ग और 30 वर्षीय विवाहिता शामिल हैं। एक अधिवक्ता की मौत टीएमयू और दूसरे ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं नगीना से बसपा सांसद ग्रीश चंद्र, सीडीओ और दो डाक्टरों समेत 640 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि स्वस्थ्य होने पर 322 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को चौबीस घंटे के भीतर तेरह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। संक्रमित होने पर 62 वर्षीय अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार भटनागर को 21 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिवक्ता रामवीर सिंह त्यागी की दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर आरएसडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें परिजन ब्राइट स्टार हॉस्पिटल ले जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बिलारी के 35 वर्षीय युवक, मंडी चौक की 69 वर्षीय महिला, कांशीराम नगर के 73 वर्षीय बुजुर्ग, मझोला के 54 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय युवक, डिप्टीगंज के 40 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय विवाहिता, 62 वर्षीय बुजुर्ग, कटघर के 58 वर्षीय बुजुर्ग, सिविल लाइंस के 37 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान टीएमयू में दम तोड़ दिया। इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र के 32 वर्षीय युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं शनिवार को आई रिपोर्ट में 640 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में सीडीओ और दो डाक्टर शामिल हैं। बसपा के सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल निर्मल सिंह ने बजाताया कि नगीना से पार्टी सांसद ग्रीश चंद्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह बुद्धि विहार में रहते हैं। सांसद ने अपनी जांच दिल्ली में कराई थी। वह दिल्ली में होम आइसोलेट हैं। इन मौतों और संक्रमित मरीजों के बीच राहत भरी खबर भी रही। स्वस्थ होने पर 322 संक्रमितों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed