फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Contractual electrical worker dies of heart attack while patrolling

Moradabad News: पेट्रोलिंग के दौरान संविदा विद्युत कर्मी की हार्टअटैक से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Contractual electrical worker dies of heart attack while patrolling
बिलारी। सहसपुर विद्युत उपखंड के अंतर्गत सफीलपुर विद्युत उपखंड की विद्युत लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे संविदा विद्युत कर्मी की शनिवार दोपहर हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। कर्मी के परिजनों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पीपली गांव निवासी महेंद्र सिंह (57) बीते 15 वर्ष से संविदा विद्युत कर्मी के रूप में सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र पर काम कर रहे थे। शनिवार दोपहर इब्राहीमपुर टोल प्लाजा के पास विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन की सूचना पर वह अपने एक साथी कर्मी के साथ पेट्रोलिंग करने गए थे। तभी संविदा विद्युत कर्मी की हालत बिगड़ी और वह गिरकर बेहोश हो गए। अन्य साथी विद्युत कर्मी पहले महेंद्र सिंह को सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र ले आए, इसके बाद सीएचसी बिलारी ले गए। जहां चिकित्साधिकारी डॉ. दुर्गेश्वर प्रसाद ने संविदा कर्मी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया और हार्ट अटैक से उसकी मौत होने की संभावना जताई। सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और विद्युत अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीपली गांव के पूर्व प्रधान ताहिर हुसैन ने बताया कि सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई महेंद्र सिंह रवि ने सीएचसी बिलारी पहुंचकर परिजनों को भरोसा दिलाया कि मुआवजा दिलाने के लिए जरूरी कागजी और विभागीय औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-15,16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed