फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Contract worker fired from job consumed poison in collectorate condition serious

मुरादाबाद: नौकरी से निकाले गए संविदा कर्मचारी ने कलक्ट्रेट में खाया जहर, हालत गंभीर

Tue, 09 Feb 2021 02:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Contract worker fired from job consumed poison in collectorate condition serious
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने जहर खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लग गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिजली विभाग में संविदा पेट्रोल मैन के पद पर तैनात रहे एक कर्मचारी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


बेवजह नौकरी से निकालने का आरोप
नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उसे बेवजह नौकरी से निकाल दिया था। जिसकी वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कई बार उसने अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बहाली की मांग की, लेकिन उसे बहाल नहीं किया गया। इसका कहना है कि उसने जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उसके प्रार्थना पत्र पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप
मंगलवार सुबह सुरेंद्र सिंह कलक्ट्रेट पहुंचा और उसने जहर खा लिया। जिससे कर्मचारी और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र सिंह को कलेक्ट्रेट से उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची और भर्ती करा दिया। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उधर अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार का कहना है कि सुरेंद्र के खिलाफ कई शिकायतें थीं। केस भी दर्ज हुआ था। जिसके चलते उसे हटाना पड़ा था। मेरे कार्यालय के बाहर भी आत्महत्या करने प्रयास कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed