फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Container collides with bullet bike, retired policeman, his wife and granddaughter killed in Moradabad

यूपी: कंटेनर ने बुलेट बाइक में मारी टक्कर, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उनकी पत्नी और पोती की मौत

Sun, 28 Nov 2021 02:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Nov 2021 02:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उनकी पत्नी और पोती की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Container collides with bullet bike, retired policeman, his wife and granddaughter killed in Moradabad
चाईबासा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पाकबड़ा कैलसा मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बुलेट बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उनकी पत्नी और मासूम पोती की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के समय बुलेट बाइक सवार अमरोहा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, जबकि हादसा करने वाले कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले 62 वर्षीय पवन कुमार मझोला थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी थे। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर पवन कुमार अपनी पत्नी सुशीला और एक 5 साल की पोती को बुलेट बाइक से लेकर अमरोहा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही पाकबड़ा कैलसा मार्ग पर गिंदौड़ा गांव के पास अगवानपुर बाईपास मोड पर पहुंचे तो सामने से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पवन कुमार उनकी पत्नी सुशीला और पोती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 


पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।हादसे के बाद मौके से भागे कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed