{"_id":"6952e37aec2ac4cf6407172d","slug":"consumers-are-troubled-by-power-cuts-in-kanth-and-chhajlat-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111809-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ और छजलैट में बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ और छजलैट में बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान
Tue, 30 Dec 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
कांठ। बिजली कटौती से कांठ और छजलैट के उपभोक्ता परेशान हैं। घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। किसानों व आम उपभोक्ताओं ने कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
कांठ नगर में तहसील और टाउन फीडर की बिजली लाइनें बेहद ही जर्जर स्थिति में हैं। जिस कारण कर रोज कहीं न कहीं फॉल्ट होता रहता है। वहीं दूसरी ओर छजलैट क्षेत्र में भी बिजली की स्थिति ठीक नहीं है। उपभोक्ताओं में दिन में नाम मात्र की बिजली आपूर्ति हो रही है। सोमवार को ग्राम प्रधान शमीम अहमद, डॉ. जहीर अहमद, महेंद्र सिंह, राशिद अंसारी, अहसान, जाकिर, अतीक अहमद, विजेंद्र सिंह आदि उपभोक्ताओं ने कटौती और फाल्ट मुक्त बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
--
बिजली नहीं होने पर ठप हो जाते हैं मोबाइल नेटवर्क
कांठ। बिजली नहीं होने की स्थिति में ब्लॉक मुख्यालय छजलैट में बीएसएनएल और जियो की सर्विस भी ठप हो जाती है। मोबाइलों में नेटवर्क नहीं होने से भी उपभोक्ताओं, ग्रामीणों और अधिकारियों को परेशानी हो रही है। जबकि बीएसएनएल और जियो उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए किफायती और आकर्षक प्लान ला रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
....
कोट
कांठ में जर्जर लाइनों की वजह से बिजली आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। इन लाइनों को बदलवाने और बिजली उपकेंद्र कांठ पर मशीनों की रखरखाव के लिए बिजनेस प्लान 2026-27 में प्रस्ताव गया हुआ है। इस प्लान के तहत बिजली संबंधित कई कार्य होने हैं, मंजूरी मिलने पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।-सचिन रस्तोगी, एसडीओ बिजली निगम, कांठ