फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   consultant company change for smart city

स्मार्ट सिटी को फिर बदली कंसलटेंट कंपनी

Fri, 13 Jan 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 13 Jan 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
consultant company change for smart city
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो
मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक बार फिर कंसलटेंट कंपनी बदल दी गई है। अब कंसलटेंट कंपनी दाराशाह स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार करेगी। शुक्रवार को लखनऊ में होने वाली मीटिंग स्मार्ट सिटी के प्रपोजल को नए सिरे तैयार करने पर स्मार्ट सिटी के प्रथम चरण में भुवनेश्वर को टापर बनाने वाली कंसलटेंट कंपनी जेएलएल भी मुरादाबाद  को टाप-40 में जगह नहीं दिला पाई।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी चैलेंज राउंड टू से भी मुरादाबाद बाहर हो गया है। मंगलवार को घोषित किए गए चालीस शहरों में मुरादाबाद को शामिल नहीं किया गया है। जबकि इस बार 1477 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रथम चरण में स्मार्ट सिटी में शामिल किए गए बीस शहरों में मुरादाबाद को शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन


यहीं नहीं यूपी से किसी भी शहर का चयन नहीं किया गया। जिसपर प्रपोजल तैयार करने वाली कंपनी को बदल दिया गया। प्रथम चरण में टाप-20 में भुवनेश्वर के प्रपोजल को सबसे अधिक पसंद किया गया। जिसे कंसलटेंट कंपनी जेएलएल ने तैयार किया था। स्मार्ट सिटी चैलेंज राउंड टू के लिए इस बार इसी कंपनी ने मुरादाबाद का प्रपोजल बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रपोजल 1477 करोड़ का था। लेकिन जेएलएल कंपनी से भी शहर को निराशा हाथ लगी। ये कंपनी भी मुरादाबाद को टाप 40 में शामिल नहीं करा पाई। नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी चैलेंज राउंड टू के लिए जेएलएल कंपनी से प्रपोजल तैयार कराया गया था। फर्स्ट राउंड की खामियों को दूर करके प्रपोजल तैयार किया गया था। लेकिन टाप-40 में जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed