फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Construction of CO office and Sonakpur police station building started in Bilari

Moradabad News: बिलारी में सीओ ऑफिस और सोनकपुर थाने का भवन निर्माण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of CO office and Sonakpur police station building started in Bilari
बिलारी। सीओ कार्यालय और सोनकपुर थाने के नए भवन का निर्माण शुरू हो गया है। बिलारी की कई पुलिस चौकियों के लिए अभी तक भवन नहीं बन पाए हैं। कई स्थानीय संगठनों ने सीओ ऑफिस के चयनित स्थान को दूर बताया है।
विज्ञापन


बिलारी में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के अधीन चार थाने बिलारी, मैनाठेर, कुंदरकी और सोनकपुर आते हैं। पहले तो सीओ बिलारी कार्यालय नगर में स्टेशन रोड स्थित एक निजी भवन में कई वर्षों तक चला। वर्तमान में सीओ कार्यालय नगरपालिका के निकट स्थित जल निगम के भवन में संचालित हो रहा है। सीओ कार्यालय और सीओ आवास अलग से बनाए जाने की मांग क्षेत्र में काफी समय से उठ रही थी। शासन से बजट को मंजूरी मिलने के बाद चयनित भूमि पर सीओ कार्यालय का भवन निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नया सीओ कार्यालय सहसपुर गांव से दो किमी पूरब और थांवला गांव से एक किमी पश्चिम में सड़क किनारे जंगल में बन रहा है। यह स्थान बिलारी तहसील मुख्यालय से तीन किमी दूर है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सीओ कार्यालय भवन तहसील मुख्यालय वाले बिलारी नगर में ही किसी स्थान पर बनना चाहिए था। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि सीओ कार्यालय ऐसे स्थान पर होना चाहिए। इस संबंध में सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि उनकी तैनाती से पहले शासन द्वारा भूमि का चयन किया गया है। शासन के निर्देशों पर ही चयनित भूमि पर कार्यालय भवन का निर्माण शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी सर्किल का सोनकपुर थाना अब तक संभल जिले के थाना हजरतनगर गढ़ी परिसर में बने पुलिस विभाग के भवन में चल रहा है। हालांकि अब सोनकपुर थाने के भवन निर्माण के लिए शासन से बजट मंजूर हो गया है और बिलारी सिरसी रोड के किनारे सोनकपुर के नए थाना भवन का निर्माण शुरू हो गया है। जरगांव पुलिस चौकी स्वास्थ्य विभाग के भवन में और स्योंडारा पुलिस चौकी प्राथमिक शिक्षा विभाग के भवन में चल रही है। बिलारी कस्बा चौकी नगर में गांधी पार्क के निकट जन सहयोग से बनाए गए एक छोटे से कक्ष में चल रही है।

फोटो परिचय-02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed