फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Construction of 10 damaged roads leading to mills started

Moradabad News: चीनी मिलों को जाने वाले 10 क्षतिग्रस्त मार्गाें का निर्माण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Construction of 10 damaged roads leading to mills started
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चीनी मिलों को जोड़ने वाले 10 क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। अन्य मार्गों का काम अभी शुरू नहीं हो सका है। लोकसभा चुनाव के कारण स्वीकृत सड़कों का काम ठप पड़ गया था।
चीनी मिलों को जोड़ने वाले 20 संपर्क मार्गों का निर्माण होना है। शासन ने लोकसभा चुनाव से पहले लोक निर्माण विभाग को काम करने के लिए स्वीकृत कर दिया था। इन सड़कों के लिए आंशिक धन भी आवंटित हो गया, लेकिन चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण सारी प्रक्रिया ठप हो गई। अधिसूचना समाप्त होने के बाद लोनिवि ने दस सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इनमें नगलिया जट खादरी अव्वल मार्ग 1.98 किमी, बिचौली कुंदरकी मार्ग से खंडवा मार्ग 670 मीटर, डींगरपुर मुख्य मार्ग से चतुपुरा नायब नंगला संपर्क मार्ग 1.1 किमी, ग्राम चितेरी प्राइमरी स्कूल से मिलक चितेरी तक जाने वाला मार्ग 700 मीटर, बिलारी सिरसी रोड से ग्वालखेड़ा ग्वारऊ मार्ग दो किमी, बिलारी-सिरसी-ढकिया-नरू मार्ग एक किमी, नहर पटरी पक्की सड़क से मुड़िया मलूकपुर मार्ग 95 मीटर, गोवर्धनपुर से मझरा ईलर रसूलाबाद मार्ग, सहरिया मोड़ से गणेशघाट संपर्क मार्ग सहित दस संपर्क मार्ग शामिल हैं। लोनिवि से अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने बचे हुए धन की मांग करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता नवेद खां का कहना है कि अभी अन्य सड़कों का निर्माण शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन सड़कों के तैयार होने से किसानों के ट्रैक्टर या चीनी मिलों की गाड़ियों का आवागमन काफी आसान हो जाएगा। जिले में चार चीनी मिले अगवानपुर, बेलवाड़ा चीनी मिल, रानी नांगल और बिलारी चीनी मिल शामिल हैं। चीनी मिलों को जाने वाले रास्ते काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हैं। क्षेत्रीय लोग संपर्क मार्गों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की काफी समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed