फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Constitution of a six-member Board of Trustees of the Citizens Council

Moradabad News: नागरिक परिषद के छह सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन

Mon, 18 May 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 18 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Constitution of a six-member Board of Trustees of the Citizens Council
बिलारी। नगर में स्टेशन रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार की दोपहर नागरिक परिषद बिलारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। परिषद के भावी कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण के लिए छह सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन भी किया गया। जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी रणनीति भी बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से गठित किए गए छह सदस्यीय संरक्षक मंडल में बिलारी के पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू सुनील सहाय, डाॅ.राकेश रफीक, राकेश जैन, मुन्ना श्रोती, शकील अहमद साबरी और लटूरी सिंह को शामिल किया गया। डाॅ.जितेंद्र दक्ष को परिषद की कार्यसमिति का संयोजक बनाया गया। तिलकराज चांदना को मीडिया प्रभारी तथा नईम अहमद को जन शिकायतों की सूचना एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में बोलते हुए साहू सुनील सहाय ने कहा कि नगर में जल निकासी की समस्या अब गंभीर होती जा रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि नगर की सभी जन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


बैठक में राकेश जैन और चौधरी हुकुम सिंह ने निजी स्कूलों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही फीस पर चिंता जताई और विभागीय अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की मांग उठाई। समाजसेवी मुन्ना श्रोती ने पानी पर लगाए जा रहे टैक्स के मुद्दे पर अपने सुझाव रखे। शकील अहमद साबरी ने आयुष चिकित्सालय की भूमि की तारबंदी कर सुरक्षित किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ.राकेश रफीक ने सुझाव रखा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदार नागरिक स्वयं सेवक की भूमिका निभाएं। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू सुनील सहाय और संचालन डाॅ.जितेंद्र दक्ष ने किया। बैठक में आसिफ कमल एडवोकेट, चौधरी हुकुम सिंह, चौधरी हरपाल सिंह,परमानंद सक्सेना, प्रदीप कुमार वर्मा, राशिद हुसैन, बृजरतन प्रजापति, रविंद्र चौधरी, मोबीन आलम, फैसल रजा, रंजीत यादव, राकेश यादव, किशनलाल प्रजापति, हाजी माजिद अंसारी, डाॅ.अनीस अहमद, अनिल गुप्ता आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed