फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Constable commits suicide at IG's residence

Moradabad News: आईजी आवास पर सिपाही ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Constable commits suicide at IG's residence
मुरादाबाद। आईजी पीएसी के आवास पर सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सिपाही शुभम कुमार (25) ने इंसास रायफल से गर्दन के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रायफल में टीआरबी सिस्टम लगा होने के चलते एक के बाद एक तीन गोलियां चलीं, जिससे सिपाही के सिर के चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन

शुभम यहां संतरी के रूप में तैनात थे। सिपाही की आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सिपाही शुभम कुमार मूल रूप से बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के सैदपुरी गांव के रहने वाले थे। वह 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी 23वीं वाहिनी पीएसी में तैनाती थी। इन दिनों उनकी ड्यूटी आईजी पीएसी के आवास पर चल रही थी। हालांकि, आईजी पीएसी के तैनात न होने के कारण उनका आवास खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शुभम कुमार गेट के पास ही गार्द रूम में मौजूद थे। तभी अचानक सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य सिपाही और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो सिपाही का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना पर पीएसी के उप सेनानायक डाॅ. अनूप सिंह और सीओ कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई।
अब तक की जांच में सामने आया है कि इंसास रायफल में टीआरबी (थ्री राउंड बर्स्ट) सिस्टम लगा हुआ था, इसके कारण एक के बाद तीन गोलियां चलीं। रायफल की नाल गर्दन के नीचे लगाकर ट्रिगर दबाया गया, इससे सिपाही के सिर के चीथड़े उड़ गए।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दे दी। सिपाही के परिवार में माता-पिता के अलावा छह बहनें और एक छोटा भाई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि गोली लगने से सिपाही की माैत हुई है। गोली कैसे चली, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed