फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress workers took out MNREGA Bachao Sangharsh Yatra

Moradabad News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा निकाली

Sat, 14 Feb 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 14 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took out MNREGA Bachao Sangharsh Yatra
ठाकुरद्वारा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को क्षेत्र पार्टी हाई कमान के आदेश पर मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत-जी राम जी करने का नारेबाजी कर विरोध किया। जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर लोगों के समक्ष पार्टी का पक्ष रखा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार मनरेगा का नाम बदलकर लोगों को काम करने के संवैधानिक अधिकार से वंचित कर रही है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार मनरेगा को खत्म कर मजदूरों के अधिकार को छीन रही है। कांग्रेस की यात्रा करनपुर चौराहे से शुरू होकर मोहिउद्दीनपुर, रानी नांगल, रतूपुरा, अब्दुल्लापुर लेदा, रूपपुर से होकर नगर के बाबू रामपाल द्वार पर पहुंची। वहां से कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल होते हुए तहसील गेट तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकला। 15 किमी यात्रा के संपन्न होने की घोषणा मनरेगा संग्राम यात्रा के जिला प्रभारी अल्ताफ मंसूरी ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आदेश मिलने पर यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम लोगों को गुमराह करने के लिए बदला है। मौके पर जिला प्रभारी अल्ताफ मंसूरी, नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सलमा आगा, शरीफ आजाद, अबरार सैफी, वसीम अहमद व मोहम्मद्दीन एसडी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed