फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress should surrender election symbol and office to SP: Bhupendra Singh

चुनाव चिह्न और कार्यालय सपा को समर्पित कर दे कांग्रेस : भूपेंद्र सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Congress should surrender election symbol and office to SP: Bhupendra Singh
मुरादाबाद। कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न और कार्यालय सपा को समर्पित कर देना चाहिए। पिछले चुनाव में राहुल गांधी साइकिल के पीछे बैठे थे। उपचुनाव में आगे बैठने का सपना देख रहे थे, लेकिन सपा ने उनका सपना तोड़ दिया। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चाैधरी भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के बाहर भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। उन्होंने यूपी में उपचुनाव न लड़ने के कांग्रेस के फैसले पर निशाना साधा।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के नामांकन से पहले आंबेडकर पार्क में आयोजित सभा के दाैरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने प्रदेश में काफी विकास कार्य कराए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिला है। विकास के दम पर भाजपा गठबंधन को उपचुनाव में कुंदरकी समेत प्रदेश की सभी नाै सीटों पर जीत मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के राज में गुंडों का बोलबाला था। लोगों को न बिजली मिलती थी और न गन्ने का समय पर भुगतान होता था। योगी सरकार में बिजली, पानी, स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक हुई है। अब अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। पहले कुंदरकी में सड़कें टूटी थीं। भाजपा सरकार में काफी विकास कार्य कराए गए। एनडीए के खिलाफ स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। अब जनता वोट के सौदागरों के बहकावे में नहीं आएगी।
विज्ञापन

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक नेता को अपना बूथ जीतना होगा। मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लेकर जाना होगा। जो नेता बूथ नहीं जीतता है, उसे नेतागीरी छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि योगी सरकार ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को 190 करोड़ की सड़कें दी हैं। आरोप लगाया कि पहले सपा के विधायकों ने कोई काम नहीं किया। क्षेत्र की सड़कें टूटी हुई थीं। बिजली, पानी की स्थिति खराब थी। सपा के लोग अपने रिश्तेदारों को मजबूत करने में लगे थे। अब सभी वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और सत्यपाल सिंह सैनी ने भी सभा को संबोधित किया।
---------
कुंदरकी का सूखा समाप्त होगा : राठौर
प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि कुंदरकी में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। भाजपा का विधायक जीतने पर कुंदरकी में चला आ रहा करीब तीन दशक का सूखा समाप्त हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने अभी कुंदरकी को चार सड़कों और स्टेडियम के लिए धन उपलब्ध कराया है।

-----

दुष्प्रचार को मिटाना होगा : धर्मपाल सिंह
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया। अब जनता जानती है कि कांग्रेस ने 90 बार संविधान में संशोधन किया। विपक्ष के दुष्प्रचार की सजा अब जनता उन्हें देगी। देश के प्रधानमंत्री संविधान का बखूबी सम्मान करते हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा को प्रधानमंत्री ने जीवन का आधार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed