{"_id":"60c3cacf8ebc3e019063a013","slug":"congress-protest-in-moradabad-against-government-on-petrol-and-desiel-prize-hike-city-news-mbd3919349110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी पर बाइक रखकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी पर बाइक रखकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे कांग्रेसी
विज्ञापन
मुरादाबाद। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी पर बाइक रखकर कांग्रेसी पेट्रोल पर पहुंचे। जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को जिला और महानगर कमेटी के पदाधिकारी अपनी-अपनी टीम के साथ कैंप कार्यालय पर जुटे। बाद में महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी और जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर अपने-अपने कैंप कार्यालय से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन रोड पेट्रोल पंप की ओर कूच किया। इस दौरान कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। दो पहिया वाहनों को पैदल लेकर चलने के साथ ही बैलगाड़ी पर बाइक रखकर कांग्रेसियों ने अपना विरोध जताया। भारी पुलिस बल की घेराबंदी के बीच कांग्रेसी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने एक साल में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में की गई 25.25 रुपयों की बढ़ोतरी के बाद भी सरकार की चुप्पी पर रोष जताया। कहा कि इस बढ़ोतरी की वजह से नौकरी पेशा व मजदूर वर्ग के घरों का बजट बिगड़ने लगा है। महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने इस बढ़ोतरी से खाद्य तेलों व अन्य जरूरी सामान की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर सरकार की आलोचना की। मौके पर पहुंचे अपर नगर मजिस्ट्रेट को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रवक्ता सुधीर पाठक, अजय सारस्वत सोनी, फईम मिर्जा, फईम चौधरी, विवेक अग्रवाल, राहत खां, विजयराज सैनी, अजय गोपाल रस्तोगी, श्याम बाबू वाल्मीकि, कमर कदीर इरम, जहां आरा, सुशीला कश्यप, राजेशपाल, नरेंद्रपाल सिंह, अतीक अहमद, केशव शर्मा आदि मौजूद रहे।