फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress officials camped

कांग्रेस पदाधिकारियों ने डाला डेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congress officials camped
मुरादाबाद। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की एक दिसंबर को होने वाली जनसभा को लेकर पदाधिकारियों ने मुरादाबाद में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम की अगुवाई में चार स्थानों का दौरा किया। हालांकि अभी जनसभा स्थल तय नहीं हो पाया है। सोमवार को सुरक्षाकर्मियों के आने के बाद स्थान तय किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अब एक दिसंबर को मुरादाबाद आएंगी। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। वह जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा के लिए अभी स्थान नहीं तय हो सका है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, अरशद अली गुड्डू, डॉ. संजीव शर्मा, विदित चौधरी, सुखराज चौधरी, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के साथ संभावित जनसभा स्थल का दौरा किया। उन्होंने जामा मस्जिद पार्क, बुद्धि विहार, रामलीला मैदान और बुद्धि विहार सर्किट हाउस के पीछे के स्थान का जायजा लिया। सोमवार को प्रियंका गांधी के सुरक्षा कर्मी मुरादाबाद आएंगे। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर जनसभा स्थल का चयन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि चार स्थानों को देखा गया है। सोमवार दोपहर तक स्थान का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed