{"_id":"6aff62aaff95764011031c69","slug":"congress-members-remembered-indira-gandhi-bilari-news-c-277-1-smbd1007-116419-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को याद किया
Fri, 20 Nov 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कांठ/ठाकुरद्वारा। छजलैट ब्लॉक और कांठ नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा बृहस्पतिवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न दिवंगत इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कांठ नगर में पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के साहस, दृढ़ नेतृत्व और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचारों और जनसेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन, जिला सचिव हाजी शरीफ अहमद आजाद, नगराध्यक्ष विनीत चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सीपी सिंह, तारिक रियाज, विजय भुइयार, परम सिंह सैनी, हाजी रऊफ अहमद, दिनेश दीवान, मुन्नवर चौधरी, अर्जुन भुइयार, विजय भटनागर, जाफर अली आदि कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।
ठाकुरद्वारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नगर स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती
मनाई गई। इस दाैरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।
1980 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ठाकुरद्वारा में आई थीं। तब तिकोनिया पर रात 1:00 बजे तक लोगों ने कड़ाके की ठंड में उनका इंतजार किया था। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने साहस से पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। कभी भी अमेरिका के दबाव में नहीं आईं।
देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सलमा आगा, शरीफ आजाद, डॉ. बाबू हुसैन, राजकुमार पंडा, जिला सचिव रईस खान उर्फ बल्ले, मोहम्मद्दीन, इदरीश दानिश अंसारी आदि मौजूद रहे।