फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress leader takes back statement of biting Maurya's tongue

Moradabad News: कांग्रेस नेता ने मौर्या की जीभ काटने का बयान लिया वापस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congress leader takes back statement of biting Maurya's tongue
मुरादाबाद। कांग्रेस नेता पंडित गंगा राम शर्मा ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की जीभ काटने के लिए दस लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के दबाव बनाने पर बुधवार को उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस के मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन गंगाराम शर्मा ने मंगलवार को बयान जारी कर रामचरित मानस के प्रति टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर तीखा विरोध जताया था। उन्होंने सपा नेता की जीभ काटने वाले को दस लाख रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया था। कांग्रेस नेता ने दूसरे दिन बताया कि उनके पास कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कॉल आया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्यादा बवाल मत करो। इस मामले में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि गंगा राम शर्मा ने बातचीत के बाद अपना बयान वापस ले लिया है। उन्होंने धार्मिक भावना से आहत होकर बयान दे दिया था। उनकी पार्टी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने अशोभनीय टिप्पणी पर खेद जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed