फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress leader had built house on Chamunda Temple land bulldozer action taken in sambhal

UP: मंदिर की जमीन पर कांग्रेस नेता ने बनाया मकान, अब चला बुलडोजर; अवैध कब्जे के खिलाफ हुई कार्रवाई

Sat, 22 Aug 2026 01:33 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 22 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

संभल में चामुंडा मंदिर की भूमि पर बने कांग्रेस नेता के मकान पर बुलडोजर चला है। पहले तहसीलदार और फिर जिलाधिकारी के कोर्ट से अवैध कब्जे के खिलाफ आदेश पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Congress leader had built house on Chamunda Temple land bulldozer action taken in sambhal
सिरसी में मंदिर की भूमि पर बने मकान को तोड़ती जेसीबी - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के सिरसी में चामुंडा मंदिर की भूमि पर बने कांग्रेस नेता और आईटी सेल के जिलाध्यक्ष मंजर अब्बास के मकान पर शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इससे पहले तहसीलदार और फिर जिलाधिकारी कोर्ट की ओर से निर्माण को अवैध कब्जा करार दिया गया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


एसडीएम विकास चंद्र के अनुसार राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 696 चामुंडा देवी मंदिर के नाम दर्ज है। इस भूमि पर दुकान और मकान के रूप में किए गए निर्माण को लेकर तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा चला था।
विज्ञापन

पिछले महीने बेदखली का आदेश पारित हुआ था। इसके खिलाफ जिलाधिकारी की अदालत में अपील की गई, लेकिन आदेश बरकरार रहने के बाद अब उसी के अनुपालन में कार्रवाई की जा रही है।

 

कांग्रेस नेता मंजर अब्बास ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी जमीन का करीब 35-40 वर्ष पुराना बैनामा गाटा संख्या 688 में है, जबकि मंदिर की भूमि अलग गाटा संख्या में है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मंदिर कमेटी के पदाधिकारी विमल सैनी का आरोप है कि मंजर अब्बास ने करीब 20 वर्षों से लगभग 72 मीटर भूमि पर कब्जा कर रखा था। उनके मुताबिक पहले भी अन्य लोगों से मंदिर की जमीन खाली कराई जा चुकी है। यह हिस्सा खाली होने के बाद मंदिर के गेट का निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed