Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress leader apologizes for his abusive language by making video viral

Moradabad News: वीडियो वायरल कर कांग्रेस नेता ने अपने बिगड़े बोल पर मांंगी माफी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Congress leader apologizes for his abusive language by making video viral
मुरादाबाद। बरेली में हुए बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा का समर्थन करना कांग्रेस नेता हाजी सगीर सईद खान को महंगा पड़ गया। जेल जाने के डर से उन्होंने माफी मांगते हुए अपना वीडियो वायरल किया है। फिर भी गलशहीद पुलिस ने उनको चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

बरेली में मौलाना तौकीर रजा से जुड़े लोगों पर कारर्वाई शुरू होने की जानकारी मिलने पर जिले के कांग्रेस नेता सगीर सईद काफी उत्तेजित गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और फेसबुक पेज पर तौकीर रजा के समर्थन में पोस्ट किया। इसमें उन्होंने गिरफ्तारी की निंदा की। भाजपा और आरएसएस के खिलाफ मोर्चा खोलने का आह्वान किया था।
विज्ञापन

इस बीच कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया था। कांग्रेस नेता से पोस्ट के बारे में पूछताछ करते हुए मंगलवार को पुलिस उनके घर पहुंच गई।
पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेता ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। इस मामले में पुलिस के समक्ष माफी का वीडियो अपलोड किया। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। कांग्रेस नेता हाजी सगीर का कहना है कि अब सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलना मुश्किल हो गया है। भाजपा और बजरंग दल के लोग मनमर्जी कर रहे हैं। लोगों के घर उजाड़े जा रहे हैं। इसी कारण वह काफी व्यथित होकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगीर सईद पूर्व में मुरादाबाद से मेयर पद के प्रत्याशी भी रह चुके हैं लेकिन अब वीडियो में योगी सरकार से हाथ जोड़कर बार-बार माफी मांग रहे हैं। कांग्रेस नेता सगीर सईद का कहना है कि अच्छा हुआ मुकदमे से बच गए। इसी कारण माफी भी मांग ली है। पहले भी सपा में रहते हुए अपने बिगड़े बोल के कारण मैं सुखिर्यों में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed