{"_id":"6598e54069e687176209345a","slug":"congress-can-stake-claim-on-moradabad-lok-sabha-seat-congress-also-eyes-nagina-seat-of-rampur-bijnor-in-mandal-2024-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस ठोक सकती है दावा, रामपुर-बिजनौर की नगीना सीट पर भी नजर; ये है पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस ठोक सकती है दावा, रामपुर-बिजनौर की नगीना सीट पर भी नजर; ये है पूरा प्लान
Sat, 06 Jan 2024 11:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:33 AM IST
सार
Moradabad Lok Sabha Election: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस दावा ठोक सकती है। मंडल में रामपुर, बिजनौर की नगीना सीट पर भी कांग्रेस की नजर है। 2009 के चुनाव में मुरादाबाद समेत 22 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर मंथन जारी है। 2009 की जीत और निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के सहारे कांग्रेस मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोक सकती है। साथ ही मंडल की रामपुर और नगीना लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस की नजर है। फिलहाल कांग्रेस का फोकस 2009 की विजयी सीटों पर है।
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यूपी की 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इन 22 सीटों में मुरादाबाद लोकसभा सीट भी शामिल थी। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुरादाबाद से पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को प्रत्याशी बनाकर जीत हासिल की थी। लेकिन इसके बाद हुए दो चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।
वर्ष 2019 में पार्टी ने शायर इमरान प्रतापगढ़ी को अपना उम्मीदवार बनाया था। दूसरी ओर पिछले साल हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी दूसरे स्थान पर रहे। रिजवान कुरैशी को 117832 मत मिले थे।
विज्ञापन
जीत का अंतर सिर्फ 3643 मत रहे। वहीं कांग्रेस के 22 पार्षद भी चुनाव जीते। यही नहीं नगर पंचायत ढकिया के चेयरमैन पद पर कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली। इसके अलावा कुछ सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन सपा से बेहतर रहा।

ऐसे में 2009 की जीत और 2023 के निकाय चुनाव के प्रदर्शन को आधार बनाकर कांग्रेस मुरादाबाद लोकसभा सीट पर दावा सकती है। स्थानीय नेता भी मुरादाबाद सीट पर उम्मीदवार उतारने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा रामपुर और नगीना लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ऐसा मानकर चल रहे है। इसके तहत ही तैयारी की जा रही है। 2009 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। निकाय चुनाव में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। - असलम खुर्शीद, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
लखनऊ में जिलाध्यक्षों की बैठक आज
जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। ये बैठक शनिवार और रविवार दो दिन चलेगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।