फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Complaint of hacking the ID of a youth and demanding money from people

Moradabad News: युवक की आईडी हैक कर लोगों से पैसे मांगने की शिकायत

Mon, 08 Jun 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 08 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Complaint of hacking the ID of a youth and demanding money from people
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सऊदी अरब में नौकरी करता है। रविवार को पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया गया कि किसी ने युवक की आईडी हैक कर ली है और इंस्टाग्राम पर उसकी ओर से मैसेज डालकर रिश्तेदारों और परिचितों से पैसे की मांग कर रहा है। युवक के भाई सुरजन नगर निवासी रिंकू ने पुलिस से इसकी शिकायत कोतवाली में की। कहा कि उसका भाई आकाश सऊदी अरब में काम करता है। उसके नाम से इंस्टाग्राम पर पैसे मांगने के मैसेज आने से उसका भाई और परिवार के लोग परेशान हैं। पुलिस से आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने कहा कि मामला सऊदी अरब से जुड़ा है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित इंस्टाग्राम पर एक मैसेज डाल दे कि कोई भी किसी को पौसा न दें। पुलिस ने इस मामले में अपने स्तर से कोई कार्रवाई करने में असमर्थता जताई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed