{"_id":"694eed74c76cf896da01ef0e","slug":"complaint-of-discrepancy-in-the-voter-list-of-block-teacher-constituency-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-799636-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खंड शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खंड शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने जिलाधिकारी/ सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को पत्र देकर मतदाता सूची में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न जिलों में गड़बड़ी का संज्ञान लेकर फर्जी मतदाताओं को रोके जाने की मांग की है।
सपा नेता ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि मतदाता सूची में एक ही नाम, पिता के नाम से डबल वोट मनाए गए हैं। निर्वाचन नामावलियों के प्रकाशन आलेख्य में कई मतदाताओं के नाम के आगे एक ही व्यक्ति का फोटो चस्पा किया गया है। महिला के नाम के आगे पुरुष व पुरुष के नाम आगे महिला का फोटो लगा है, जिससे ये मतदाता फर्जी प्रतीत होते हैं। इन्हें सूची में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इस क्षेत्र में नौ जिले बिजनौर, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत शामिल हैं लेकिन सूची में बाहरी शिक्षकों के नाम भी शामिल कर लिए गए हैं, जो नियम के विपरीत है। निजी विश्वविद्यालयों, वित्तविहीन विद्यालय, सीबीएससी, आईसीएससी व सिशु मंदिरों में क्षमता से अधिक मतदाता बनाए गए हैं। कई के विश्वविद्यालय का नाम ही अंकित नहीं है। पीलीभीत जनपद में पूरनपुर कक्ष संख्या निर्वाचक नामावली पार्ट 90 में क्रम संख्या 128 पर मुस्कान रमेशचंद्र की जन्म तिथि चार जनवरी 2007 लिखी है तो 18 साल का शिक्षक कैसे मतदाता हो गया। पीलीभीत में नए बूथ बनाए गए हैं, इन पर 50 प्रतिशत मतदाता फर्जी हैं। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील के नामावली पार्ट संख्या 113 पर खुशी चौहान पत्नी देवराज सिंह की जन्म तिथि भी 27 मई 2007 लिखी है, जिसकी उम्र 18 वर्ष है और पार्ट संख्या 71 के क्रमांक 226 पर गीताराम शर्मा की जन्म तिथि29 नवंबर 1950 अंकित है, जिनकी उम्र 75 साल हुई, इसी तरह के करीब पांच प्रतिशत नामों को शामिल किया गया है। इन गडबिड़ययों की जांच कराकर फर्जी नामों को हटवाने के बाद ही अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराए जाने की मांग की गई है।