फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   commotion in the municipal board meeting

विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप, भिड़े पार्षद

Fri, 09 Sep 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 09 Sep 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
commotion in the municipal board meeting
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
 नगर निगम बोर्ड बैठक के दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। वार्डों में धर्म के आधार पर विकास कार्य कराने के आरोप पर पार्षद भिड़ गए। पार्षदों में नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। हाथापाई की नौबत तक आ गई। 
विज्ञापन


गुरुवार को बोर्ड मीटिंग में वार्ड नंबर 70 बरवलान के पार्षद मसरूर खां ने महापौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों की सूची में अधिकांश क्षेत्र हिंदू बाहुल्य क्षेत्र हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर रूपरेखा नहीं बनाई जा रही है। इस बात पर भाजपा पार्षद अपनी सीटों से उठकर मसरूर के पास आ गये। दोनों पक्षों के पार्षदों के बीच देर तक कहासुनी और धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन


पार्षद इतने तैश में थे की हाथापाई पर उतारू थे। हालात बिगड़ते, इससे पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने मामला संभाल लिया। उन्होंने कहा कि महानगर में धर्म के आधार पर विकास कार्य नहीं होगा। प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए एक समान धनराशि स्वीकृत की जाएगी। जिन वार्डों में अधिक धनराशी से विकास होना है उसके लिए पहले सभी पार्षदों की संयुक्त बैठक में मंजूरी दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों के साथ सदन में जबरन घुसीं पूर्व पार्षद शगुफ्ता
वार्ड नंबर 62 असालतपुरा की पूर्व पार्षद शगुफ्ता रानी बगैर अनुमति के अपने समर्थकों के साथ बोर्ड की बैठक में आ गईं। उनके समर्थकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख महापौर ने शगुफ्ता रानी से मांगपत्र लेकर उन्हें बैठक से बाहर जाने को कहा। शगुफ्ता के जाने के बाद पार्षदों ने उन पर सदन की गरिमा भंग करने के आरोप में कानूनी का कार्रवाई की मांग की। तभी दूसरे सभासद ने चुटकी लेते हुए कहा कि शगुफ्ता ने तो महापौर जिंदाबाद के नारे लगाए हैं, इसलिए उनपर कार्रवाई नहीं होगी। 

प्रत्येक वार्ड को मिलेंगे 20-20 लाख 
वार्डों में एक समान विकास कार्य हो इसके लिए प्रत्येक वार्ड को एक समान धनराशि स्वीकृत करने पर सहमति बनी। पार्षदों ने एक मत से इसका समर्थन किया। जिन वार्डों के विकास कार्य के लिए बीस लाख से अधिक धनराशि चाहिए होेगी, उसके लिए एक प्रक्रिया के तहत मंजूरी दी जाएगी। बीस लाख रुपये राज्य वित्त आयोग निधि से स्वीकृत किये जाएंगे। 

12 सितंबर तक हट जाएंगे महानगर के सभी यूनिपोल
पार्षदों ने एक मत होकर कहा कि महानगर से अवैध रूप से लगाये गये यूनिपोल हटाए जाएंगे। पार्षदों का कहना था कि अदिति साइनेस नाम की कंपनी को यूनिपोल लगाने की अनुमित मार्च 2016 तक की थी, लेकिन कंपनी आज भी मनमाने ढंग से यूनिपोल लगा रही है। वहीं कंपनी ने अधिकांश जगहों पर डिवाइडरों के बीच में अवैध रूप से यूनिपोल लगा दिये हैं। 

150 बीघे में बनेगा आर्टीजन पार्क
पीतल नगरी के पीतल कामगारों के लिए 150 बीघे में आर्टीजन पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए रामगंगा जामा मस्जिद की के पास जमीन तलाशी जाएगी। पार्षदों ने कहा कि महानगर की पहचान पीतल नगरी के रूप में है। इसलिए पीतल कामगारों के लिए आर्टीजन पार्क जरूरी है। 

कंपनी बाग का नाम बदला
पार्षदों ने पूर्व महापौर स्व. बीना अग्रवाल के सम्मान में कंपनी बाग का नाम बदलकर बीना अग्रवाल स्मृति पार्क रखने पर सहमति जताई। इसके अलावा पार्षदों ने कहा कि महानगर के उन सभी सड़कों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा, जिनका अभी नामकरण नहीं हुआ है। 

आबादी वाले क्षेत्र से नहीं गुजरेगी कूड़े की गाड़ी
बैठक में तय किया गया कि नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी आबादी वाले क्षेत्र से नहीं गुजरेगी। इससे लोगों को परेशानी होती है। गाड़ियों को शहर के बाहर वाले रास्तों से डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाएगा।


इन कार्यों पर भी बनी सहमति
महानगर के प्रत्येक वार्ड में नगर निगम शीतल पेयजल के लिए प्याऊ लगायेगा। इसके साथ ही नाले, सड़क, पानी पाइप लाइन, जलभराव जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भी कार्यों को मंजूरी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed