फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Common Muslims benefit from the new Waqf law

Moradabad News: नए वक्फ कानून से आम मुसलमानों को फायदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Common Muslims benefit from the new Waqf law
मुरादाबाद। वक्फ कानून से आम मुसलमानों को फायदा होगा। अभी तक चंद लोग वक्फ संपत्ति का फायदा उठा रहे थे। अब वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे, वक्फ संपत्ति की बंदरबांट और दुरुपयोग पर रोक लगेगी। वक्फ की संपत्ति से होने वाली आय का उपयोग गरीब मुस्लिमों के कल्याण के लिए होगा। नए वक्फ कानून पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। यह बातें केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा महानगर की ओर से टिमिट सभागार में आयोजित अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर अपना दावा कर सकता था और यह साबित करना जमीन मालिक की जिम्मेदारी होती थी कि वह जमीन उसकी है। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता था तो जमीन वक्फ बोर्ड की हो जाती थी। नए वक्फ कानून में पारदर्शिता, महिला सशक्तीकरण और गरीब मुसलमानों के हित की भावना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अब इस कानून का विरोध कर रहे हैं, जबकि इसका असली उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की बंदरबांट रोकना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि नया कानून वक्फ बोर्ड को मजबूर नहीं, मजबूत बनाएगा। कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हितों के लिए किया, लेकिन अब गरीब मुस्लिम समाज को इसका वास्तविक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पद्मश्री दिलशाद हुसैन, महापौर विनोद अग्रवाल, भारतीय सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कशिश वारसी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, गोसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चे के महानगर अध्यक्ष अजीम पाशा, नवदीप टंडन, राजेश रस्तोगी, मजहर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed