फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Commissioner on Sambhal violence: 'Give evidence against police... action is certain, search for conspirators

संभल हिंसा पर कमिश्नर बोले: 'पुलिस के खिलाफ सबूत दीजिए...कार्रवाई तय, उपद्रवियों से पहले साजिशकर्ताओं की तलाश'

Fri, 29 Nov 2024 11:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 11:10 AM IST
सार

संभल बवाल के दौरान मौतों पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि साजिशकर्ताओं की पहचान के प्रयास जारी हैं। अब तक 30 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Commissioner on Sambhal violence: 'Give evidence against police... action is certain, search for conspirators
संभल में हिंसा के बारे में जानकारी लगाते अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बवाल के दौरान जिन लोगों की मौत हुई वह दुख की बात है। चार लोगों की मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस विवेचना कर रही है। पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन साक्ष्य उपलब्ध कोई नहीं करा रहा है। एक वीडियो के आधार पर इल्जाम देना ठीक नहीं है। यदि पुलिस के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं कार्रवाई की जाएगी। यह बात मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कही है।

विज्ञापन

Commissioner on Sambhal violence: 'Give evidence against police... action is certain, search for conspirators
संभल में हिंसा के बाद गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार को संभल स्थित एएसपी कार्यालय में कमिश्नर ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हम पत्थर उठाकर फेंकने वालों से ज्यादा उन साजिशकर्ताओं की तलाश में लगे हैं जिन्होंने यह बवाल कराया है। 30 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। आगे कहा कि खुफिया इकाई के इनपुट के आधार पर पुलिस तैनात थी। बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन भीड़ ने उन ईंटों का इस्तेमाल किया जो मकान निर्माण के लिए सड़क किनारे लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Commissioner on Sambhal violence: 'Give evidence against police... action is certain, search for conspirators
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद

उपद्रवियाें ने मस्जिद को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक के बेटे की गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि जो प्रक्रिया है उसको अपनाया जा रहा है। सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। जो बवाल में शामिल हैं उनको गिरफ्तार जरूर किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान डीआईजी मुनीराज जी, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Commissioner on Sambhal violence: 'Give evidence against police... action is certain, search for conspirators
संभल में पुलिस ने बरामद किए हथियार - फोटो : संवाद

बहुत कुछ अभी जगजाहिर नहीं किया है, जांच प्रभावित होगी

कमिश्नर ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जांच अलग अलग बिंदुओं पर चल रही है। बहुत कुछ सामने आया है। इसको अभी जगजाहिर नहीं किया जा सकता है, क्योंकि जांच प्रभावित हो जाएगी। इसलिए पुलिस की जांच पूरी होनी जरूरी है।

Commissioner on Sambhal violence: 'Give evidence against police... action is certain, search for conspirators
संभल में हिसा के बाद पुलिस बल - फोटो : संवाद

नुकसान का आकलन अंतिम चरण में, बाहर के लोग भी बवाल में शामिल होने की आशंका

जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में जो बवाल के दौरान निजी व सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। उसके आकलन की रिपोर्ट अंतिम चरण में है। इस नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से की जाएगी। कमिश्नर का कहना है कि आकलन की प्रक्रिया पूरी होने पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। आगे कहा कि ऐसा अंदेशा है कि इस बवाल में बाहरी लोग भी शामिल हो सकते हैं। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए हैं।

Commissioner on Sambhal violence: 'Give evidence against police... action is certain, search for conspirators
संभल में हिसा के बाद पुलिस बल - फोटो : संवाद

बवाल में शामिल नाबालिगों की तस्वीरें देखना मेरे लिए दुखद

कमिश्नर ने कहा कि बवाल के दौरान नाबालिग भी शामिल थे। जिन्होंने पत्थरबाजी की थी। कमिश्नर ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि मेरे लिए यह चिंता का विषय है कि नाबालिग जिनकी उम्र पढ़ने की है वह बवाल में शामिल हुए। कमिश्रर ने कहा कि वह ऐसे बच्चाें की काउंसिलिंग भी कराएंगे।

Commissioner on Sambhal violence: 'Give evidence against police... action is certain, search for conspirators
संभल में हिसा के बाद पुलिस बल - फोटो : संवाद

आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी, इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी

बवाल में शामिल आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह कहना है कमिश्नर का। उन्होंने कहा कि पोस्टर प्रमुख स्थानों पर चस्पा किए जाने के लिए विभिन्न न्यायालयों के आदेश का पालन किया जाएगा। इसके अलावा आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के लिए प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।

Commissioner on Sambhal violence: 'Give evidence against police... action is certain, search for conspirators
संभल में हिसा के बाद पुलिस बल - फोटो : संवाद

सर्वे शांतिपूर्ण तरीके से किया गया: कमिश्नर

कमिश्नर ने कहा कि सर्वे शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। टीम को सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया। जो वीडियो वायरल हो रहा है वह मस्जिद से काफी दूर का है। मस्जिद के आसपास का नहीं है। जब टीम मस्जिद पहुंची तो शांतिपूर्ण तरीके से पहुंची थी।

Commissioner on Sambhal violence: 'Give evidence against police... action is certain, search for conspirators
संभल में हिसा के बाद पुलिस बल - फोटो : संवाद

कमिश्नर ने कहा कि दूर जाकर नारेबाजी करने पर तो उनके खिलाफ एक्शन नहीं लिया जा सकता था, ऐसे तो मस्जिद पर भी मुस्लिम समाज के लोगों ने धार्मिक नारे लगाए। इसका मतलब यह तो नहीं कि नारेबाजी करने वाले दोनों पक्षाें के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed