{"_id":"5747e6f34f1c1ba22c692a85","slug":"commercial-tax-officers-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, वाणिज्य कर अफसर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, वाणिज्य कर अफसर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सिहारा बाजे गांव के पास रामपुर हाईवे पर ट्रक मेें पीछे से सफारी कार घुस गई। इस हादसे में गाजियाबाद के वाणिज्य कर विभाग में बतौर सहायक कमिश्नर तैनात गिरिजेश कुमार गंगवार की मौत हो गई। जबकि हादसे में उनकी पत्नी, बेटी, नौकरानी और चालक गंभीर से रूप घायल हो गए। गिरिजेश गंगवार रुद्रपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गंगवार के बेटे हैं।
हादसे के समय गिरिजेश गंगवार बरेली में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर कर रामपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां सहायक कमिश्नर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को बरेली भेज दिया गया। मूलरूप से उधम सिंह नगर जनपद के कुलधरड़ थानाक्षेत्र के बरा गांव के बरा निवासी गिरिजेश गंगवार (40) गाजियाबाद में वाणिज्यकर विभाग में सहायक कमिश्नर के पद पर तैनात थे।
बुधवार की रात गिरिजेश गंगवार अपनी पत्नी अंजली और पांच साल की बेटी सोना और नौकरानी गुड़िया व चालक के साथ बरेली जा रहे थे। वहां उनके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उन्हें उनके अंतिम संस्कार में शामिल होना था। गिरिजेश की सफारी गाड़ी मूंढापांडे थानाक्षेत्र सिहाराबाजे गांव के पास कुंडा मंदिर के पास पहुंची। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद ट्रक में पीछे से कार घुस गई।
विज्ञापन
इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकलवाकर रामपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां गिरिजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को रामपुर के लिए रेफर कर दिया। खबर मिलने पर गिरिजेश के पिता व ऊधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद समेत अन्य परिजन भी रामपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। एसओ मूंढापांडे पंकज यादव ने बताया कि गिरिजेश गंगवार के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।