{"_id":"6205482bd9ff1855436829f7","slug":"colour-of-bus-od-polling-party-will-be-differt-moradabad-news-mbd4185194192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए मंडी समिति से 13 फरवरी को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। ऐेसे में प्रशासन की ओर से बसों का इंतजाम किया गया। इन बसों पर विधानसभा वार अलग अलग कलर कोड तय किए गए हैं, ताकि पोलिंग पार्टियों को अपने अपने क्षेत्र की बसों को ढूंढने में सहूलियत हो सके।
विधानसभा चुनाव के लिए रामपुर में 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 13 फरवरी को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। ऐसे में हर बार कर्मचारियों को अपने लिए आरक्षित वाहन को ढूंढने में काफी समय लग जाता है। तमाम दिक्कतों के बाद पार्टियां पोलिंग तक पहुंचती हैं। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर पहली बार हर विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग रंग आरक्षित कर दिया है। इसी रंग के कागज पर नंबर, पद, पोलिंग पार्टी संख्या आदि के बारे में जानकारी लिखी होगी। इससे कर्मचारियों को काफी सहूलियत हो जाएगी। वाहनों की तलाश के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह ने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सफेद, स्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए हरा, चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के लिए पीला, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नीला व मिलक विधानसभा क्षेत्र के लिए गुलाबी रंग आवंटित किया है। इसी रंग के कागज पर सारी जानकारियां होंगी। इससे कर्मचारियों को वाहन ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी।